हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asian Games 2026: आज होगा भारत-पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच, ये है फ्री में देखने का आसान तरीका

एशियन गेम्स 2026 में भारत का आज हॉकी में बड़ा मुकाबला होने वाला है. भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया की नजरें फाइनल में पहुंचने पर होंगी. आइए आपको बताते हैं कि मुकाबलो को फ्री में कैसे देख सकते हैं.

विज्ञापन
भारत-पाक के बीच मुकाबला (Image: Instagram/hockeyindia)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में अभी तक भारतीय दल को बढ़िया सफलता मिली है. सभी खेलों में टीम ने बढ़िया प्रदर्शन किया है. भारत अभी तक 10 गोल्ड अपने नाम कर चुका है. आज एक और गोल्ड आ सकता है. मेंस हॉकी में भारत का ऐतिहासिक मुकाबला पाकिस्तान के साथ होने वाला है. दोनों की राइवलरी हमेशा से खतरनाक रही है. मैच में रोमांच भी चरम पर रहा है. टीम इंडिया तगड़ी फॉर्म में चल रही है. भारत ने अपने विरोधियों के ऊपर अभी तक एकतरफा जीत हासिल की है. आइए आपको बताते हैं कि सेमीफाइनल मुकाबले को आप फ्री में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.

भारत का लीग मैच में बढ़िया प्रदर्शन

लीग मैचों में भारत ने सभी टीमों को बुरी तरह हराया है. टीम इंडिया ने अपने सभी मैच शानदार अंदाज में जीते हैं. भारत ने अपने पहले मुकाबले में इंडोनेशिया को 13-1 से बुरी तरह हराया. साउथ कोरिया को भी 8-2 मात दी. टीम इंडिया ने सिंगापुर को भी 7-0 से धराशाई किया. टीम ने जापान को भी 2-0 से रौंदा. ग्रुप के अंतिम मैच में भारत की टक्कर बांग्लादेश के साथ हुई थी. इस मुकाबले में भारत ने एकतरफा जीत हासिल की. भारत ने बांग्लादेश को 10-0 से शर्मनाक हार दी.

फ्री में कहां देखें भारत-पाक मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी का सेमीफाइनल मैच काकामिगहारा में गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में खेला जाना है. ये मुकाबला आज दिन में 1 बजे शुरू होगा. सोनी स्पोर्ट्स पर ये मुकाबला लाइव देखा जा सकता है. हिंदी और इंग्लिश भाषा में फैंस कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा फैंस इसे फ्री में भी देख सकते हैं. डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुकाबले को फ्री में लाइव देखा जा सकता है. वहां पर आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: कौन हैं वित्या रामराज? जिन्होंने ध्वस्त किया पीटी ऊषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड

भारतीय टीम का पलड़ा मौजूदा समय में भारी लग रहा है. पाकिस्तान का लीग मैचों में खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है. मलेशिया के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा है. 2016 दक्षिण एशियाई खेलों के फाइनल के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ भारत को अभी तक हार का सामना नहीं कर पड़ा है. टीम इंडिया इस बार अपनी आक्रामक क्षमता से पाकिस्तान को हराने की कोशिश करेगा. भारत ने हाल ही में FIH हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 5-3 से हराया था. अब भारत की नजरें इस बार दोबारा पाक को हराकर गोल्ड जीतने पर टिकी होंगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: नीरज चोपड़ा के बिना भी जैवलीन थ्रो में चमका भारत, एक साथ जीते दो मेडल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola