Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अब बॉक्सिंग में अंकुश पंघाल ने कमाल कर दिखाया है और भारत का नाम रौशन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है. उन्होंने मेंस बॉक्सिंग 80 किलोग्राम कैटेगरी में फाइनल मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.
अंकुश के मेडल से भारत के खाते में अब कुल 14 गोल्ड मेडल हो गए हैं. अंकुश ने एक तरफा मुकाबले में कोरियाई बॉक्सर पर जीत हासिल की है. उन्होंने दक्षिण कोरिया के किम मिन-सेओंग को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
अंकुश का जोरदार खेल
अंकुश ने शुरुआत से ही अपने विरोधी पर दबाव बनाए हुए रखा. वह शुरुआत से ही आक्रमक दिखे. दक्षिण कोरियाई मुक्केबाज ने दूरी बनाकर अंकुश के खिलाफ जवाबी हमले की कोशिश की. लेकिन अंकुश ने अपरकट और तेज कॉम्बिनेशन पंच के जरिए विरोधी पर दबाव बनाए रखा. किम को इस मैच में वॉर्निंग पॉइंट भी मिला था, जिसे अंकुश ने पहले राउंड को 4-1 से अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें: लवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
दूसरे राउंड में अंकुश ने आक्रामक खेल को जारी रखा. उन्होंने विरोधी मुक्केबाज को 1-2 पंच लगाए और दूसरे राउंड में भी 5-0 की बढ़त हासिल कर ली. हालांकि तीसरे राउंड में किम ने वापसी की कोशिश की. उन्होंने अंकुश को कुछ पंच भी लगाए. लेकिन वह खेल से काफी पीछे जा चुके थे. मुकाबला खत्म होने के बाद अंकुश को विजेता घोषित किया गया और भारत के खाते में एक और स्वर्ण पदक आ गया. साल 2018 के बाद अंकुश, अमित पंघाल के बाद पुरुष बॉक्सिंग में एशियाई खेलों का स्वर्ण जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज बने हैं
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
पहले कबड्डी खेला करते थे अंकुश पंघाल
अंकुश पंघाल पहले कबड्डी खेला करते थे. उन्होंने 11 साल की उम्र में स्टेट लेवल तक कबड्डी भी खेल लिया था. लेकिन फिर उनके पिता ने कबड्डी से हटाकर उन्हें बॉक्सिंग में डाल दिया था. उनकी शुरुआती ट्रेनिंग हिसार के गांव गंगवा के सरकारी स्कूल में कोच प्रदीप सावंत की अगुवाई में हुई. अंकुश का कद छोटा था. इसलिए उन्हें गाव वाले चिढ़ाते थे. लेकिन उन्होंने अपने छोटो कद को कमजोरी नहीं बनने दी. अंकुश जहां ट्रेनिंग करते थे, वहां पर रिंग भी नहीं था. वह खुले मैदान में ही ट्रेनिंग करते थे.
साल 2018 में अंकुश स्टेट चैंपियनशिप के फाइनल में हार गए थे. इसके बाद उन्होंने बॉक्सिंग छोड़ने का मन बना लिया था. लेकिन पिता और कोच ने उन्हें काफी समझाया और रिंग में वापसी कराई. अब अंकुश ने भारत का नाम रौशन कर भारत के लिए गोल्ड जीत लिया.
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
8 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
8 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
8 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
10 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines