IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड 5 मैचों की खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में आमने सामने हैं। मैच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है। तीसरे दिन केएल राहुल और ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाया। राहुल ने शतक बनाया, जबकि पंत के बल्ले से अर्धशतकीय पारी निकली। तीसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की एक धारदार बाउंसर चर्चा का विषय बनी।
स्टोक्स की खतरनाक बाउंसर के आगे रेड्डी का सरेंडर
इंग्लैंड की ओर से 90वां ओवर करने के लिए गेंदबाजी का मोर्चा बेन स्टोक्स ने संभाला। पहली गेंद पर रवींद्र जडेजा ने सिंगल लिया और स्ट्राइक नितीश रेड्डी के पास आ गई। स्टोक्स ने दूसरी गेंद बांउसर डाली, जिसका सामना रेड्डी ने किया। लेकिन इस बॉल का जवाब रेड्डी नहीं दे पाए और गेंद उनकी हेलमेट पर लगी। घातक बांउसर से लगी चोट के कारण वह जमीन में गिर पड़े। इसके बाद वह तुरंत जमीन पर बैठ गए। मौके पर तुरंत मेडिकल टीम रेड्डी के उपचाक के लिए पहुंची। हालांकि वह थोड़ी देर के बाद बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हो गए।
नहीं कर सके कमाल
भारत की ओर से केएल राहुल ने शतक जमाया, जबकि ऋषभ पंत ने अर्धशतकीय पारी खेली। राहुल ने 100 रनों का योगदान दिया और पंत ने 74 रन बनाए। नितीश रेड्डी से भी बड़ी पारी की उम्मीदें थी। लेकिन वह 91 गेंदों में 30 रन बनाकर चलते बने। उन्होंने 4 चौके भी अपने नाम किए। नितीश ने धीमी बल्लेबाजी की। उनका स्ट्राइक रेट 32.97 का रहा। रेड्डी के आउट होने के बाद मोर्चा रवींद्र जडेजा ने संभाला। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और भारत को मजबूत स्थिति में कर दिया।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
2 mins agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
40 mins agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
2 hrs ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
3 hrs agoरोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
3 hrs agoAsian Games 2026: आज होगा भारत-पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक फाइनल मैच, ये है फ्री में देखने का आसान तरीका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines