Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

VIDEO: क्रिकेट के मैदान पर उड़ने वाले ग्लेन फिलिप्स बने पायलट, खुद प्लेन उड़ाकर किया फैंस को हैरान

Glenn Phillips: क्रिकेट के मैदान पर लंबे-लंबे डाइव लगाने न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स का नया अवतार सामने आया है. फिलिप्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक प्रोफेशनल पायलट की तरह प्लेन उड़ाते नजर आ रहे हैं.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Mar 18, 2026 17:12
Glenn Phillips
Glenn Phillips

Glenn Phillips: न्यूजीलैंड के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ मैदान पर हैरान कर देने वाली फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं. फिलिप्स कई बार क्रिकेट के मैदान पर हवा में उड़कर हैरतअंगेज कैच पकड़ते हुए नजर आए हैं, जिसे देखकर फैंस दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाते हैं. मैदान पर लंबे-लंबे डाइव लगाने वाले फिलिप्स ने अब प्लेन उड़ाकर सबको हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक प्रोफेशनल पायलट की तरह कॉकपिट में बैठकर विमान उड़ाते नजर आ रहे हैं.

ग्लेन फिलिप्स ने उड़ाया प्लेन

दरअसल, न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर ग्लेन फिलिप्स ने मंगलवार, 17 मार्च को ऑकलैंड के आर्डमोर एरोड्रोम पर एक हल्के विमान की शानदार और सुरक्षित लैंडिंग कराई. फिलिप्स बिल्कुल एक प्रोफेशनल पायलट की तरह कॉकपिट में बैठकर विमान उड़ाते नजर आए, जिसे देखकर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस हैरान हैं. उन्होंने खुद इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

क्रिकेटर नहीं होता तो पायलट बनता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्लेन फिलिप्स अपना प्राइवेट पायलट लाइसेंस (PPL) पहले ही हासिल कर चुके हैं और अब कमर्शियल पायलट लाइसेंस की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में आर्डमोर फ्लाइंग स्कूल में स्टूडेंट्स और इंस्ट्रक्टर्स से बातचीत भी की. फिलिप्स ने बताया कि उन्हें उड़ान भरना काफी पसंद है. उन्होंने खुद कहा कि अगर वो क्रिकेटर नहीं होते और तो वह पायलट बनना ही चुनते.

---विज्ञापन---

फिलिप्स ने कहा, “यह मेरा बड़ा पैशन है. अगर मैं क्रिकेट नहीं खेल रहा होता और मेरे पास दुनिया भर का पैसा होता, तो शायद मैं पायलट बनता. मुझे हवा में रहना बहुत पसंद है. पहाड़ों में जाकर अपने शौक पूरे करना और पायलट बनना मेरी पहली पसंद है.”

IPL 2026 में खेलते आएंगे नजर

29 साल के ग्लेन फिलिप्स अब आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते नजर आएंगे. फिलिप्स ने आईपीएल में अब तक 8 मैच खेले हैं और 65 रन बनाने के साथ 2 विकेट झटके हैं. वहीं, फिलिप्स के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक न्यूजीलैंड के लिए खेले 97 टी20 मैचों की 85 पारियों में 2,286 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 12 अर्धशतक भी लगाए. इसके अलावा, उन्होंने टी20I में 9 विकेट भी हासिल किए हैं.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले चेपॉक में होगा CSK का मेगा रीयूनियन, धोनी-रैना समेत कई दिग्गज प्लेयर्स होंगे शामिल

First published on: Mar 18, 2026 05:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.