IPL 2026: पैट कमिंस चोटिल, ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को मिली अहम जिम्मेदारी

IPL 2026 की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से बड़ा कदम उठाया गया है. टीम के कप्तान पैट कमिंस इंजरी के चलते शुरुआत के कुछ मैचों से बाहर रहेंगे. उनकी जगह ईशान किशन टीम की कप्तानी करेंगे तो वहीं अभिषेक शर्मा को भी फ्रेंचाइज की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

jacket (95)

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से बड़ी ऐलान किया गया है. टीम के कप्तान पैट कमिंस चोट के चलते आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहेंगे तो वहीं उनकी जगह ईशान किशन टीम की कप्तानी करते हुए दिखेंगे. इसी के साथ तूफानी ओपनर अभिषेक शर्मा को भी टीम ने उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है. पहले सामने आ रही जानकारी के अनुसार अभिषेक शर्मा का नाम कप्तानी के लिए सामने आ रहा था लेकिन ईशान की मौजूदा फॉर्म और कप्तानी के अनुभव ने उनको ये अहम जिम्मेदारी दिलाई है.

विज्ञापन

चोट के चलते पैट कमिंस हुए बाहर

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस कप्तानी करते हैं. उनकी कप्तानी में टीम ने साल 2024 के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी लेकिन खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाया था. कमिंस की कप्तानी में टीम पूरी तरह से बदली हुई नजर आई है. हालांकि, इंजरी के चलते वो इस बार शुरुआत के मैचों से बाहर रहेंगे. फिलहाल वो अपनी पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं. इसी के चलते वो टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं बन पाए थे तो वहीं एशेज में भी केवल एक मैच ही खेल पाए थे. 

विज्ञापन

ईशान को मिला शानदार फॉर्म का इनाम

ईशान किशन इन दिनों बल्ले से कमाल की फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए जीत में अहम योगदान निभाया था. वो टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर के गेंदबाज रहे थे. इससे पहले उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड की कप्तानी करते हुए खिताब पर कब्जा किया था. इसी के साथ वो टीम इंडिया में 2 साल के लंबे इंतजार के बाद वापसी करते हुए गजब की बल्लेबाी करते हुए दिखे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ