---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2026 में ये महारिकॉर्ड अपने नाम करने उतरेंगे विराट कोहली, टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

IPL 2026: स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के ऊपर एक बार फिर से नए सीजन में हर किसी की नजर बनी हुई है. विराट के पास इस सीजन में कमाल का प्रदर्शन करते हुए एक महारिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

IPL 2026: आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इस सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. आरसीबी की टीम की नजरें इस बार खिताब को डिफेंड करने पर रहेगी. इस मैच में हर किसी की नजरें विराट कोहली पर रहेंगी. उनके पास इस सीजन में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. वैसे तो विराट जब भी मैदान पर उतरते हैं तो रिकॉर्ड अपने आप बनने लग जाते हैं. इस सीजन वो अगर 339 रन और बना लेते हैं तो वो महारिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे जो कि आज तक कोई नहीं कर पाया है. 

9 हजार कर पूरा करने की दहलीज पर कोहली

आईपीएल के इतिहास में अब तक कोई भी बल्लेबाज 9 हजार रनों के आंकड़े को छू नहीं पाया है. विराट कोहली के पास इस सीजन ये कमाल का कीर्तिमान हासिल करने का मौका होगा. उन्होंने आईपीएल में अब तक खेले 267 मैचों में 8661 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक तो वहीं 63 अर्धशतक निकले हैं. इस सीजन वो कम से कम 14 मैच खेल सकते हैं जिसमें अगर वो 339 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में 9 हजार रन पूरा कर लेने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

---विज्ञापन---

विराट के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली के नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. इसके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता है. रोहित शर्मा 7 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं तो वहीं 2 शतक भी जड़ चुके हैं. पिछले 3 सीजन से विराट कोहली आईपीएल में रनों का अंबार लगाते हुए नजर आए हैं. उन्होंने साल 2023 में 53.25 की औसत से 639 रन बनाए थे तो वहीं साल 2024 में उन्होंने 61.75 की औसत से 741 रन बनाए थे. पिछले सीजन में भी उनके बल्ले से 657 रन निकले थे. ऐसे में इस बार भी फैंस को कोहली से उसी तरह के धांसू प्रदर्शन की उम्मीद है. 

ये भी पढ़िए- IPL 2026: पैट कमिंस चोटिल, ईशान किशन को मिली SRH की कप्तानी, अभिषेक शर्मा को मिली अहम जिम्मेदारी

First published on: Mar 18, 2026 06:13 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola