IPL 2026: स्वैग और स्टाइल का फुल Combo! विराट कोहली ने मारी बेंगलुरु में धांसू एंट्री, देखें वीडियो

Virat Kohli Bengaluru arrival IPL 2026: विराट कोहली आईपीएल 2026 में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. कोहली आईपीएल 2026 से पहले बेंगलुरु पहुंच गए हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है. फैंस वीडियो को खासा पसंद कर रहे हैं.

Cricket News - 2026-03-18T162516.509

Virat Kohli Bengaluru arrival IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब चंद दिन रह गए हैं. 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत होने जा रही है. पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी मैदान पर ही खेला जाएगा. ऐसे में विराट कोहली 18 मार्च को बेंगलुरु पहुंच गए हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

विज्ञापन

विराट कोहली पहुंचे बेंगलुरु

आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम कर 18 साल का सूखा खत्म किया था. अब टीम की नजरें खिताब बचाने पर टिकी हुई हैं. इसी बीच अब विराट कोहली भी बेंगलुरु पहुंच गए हैं. इस दौरान विराट कोहली ने ब्लू कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट पहना हुआ था. वह चश्मे के साथ टोपी भी लगाए हुए नजर आए. सिक्योरिटी के बीच उन्हें एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया, जिसका वीडियो सामने आया है. कोहली के स्वैग को खासा पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

कुछ दिन पहले विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से आईपीएल 2026 की तैयारियों को लेकर प्रैक्टिस का वीडियो साझा किया था, जिसमें वह चौके और छक्कों की बरसात करते हुए नजर आए थे. उन्होंने कैप्शन में भी आईपीएल 2026 लिखा था. अब विराट बेंगलुरु पहुंचकर अपनी तैयारियों को मुकम्मल करना चाहते हैं.

शानदार फॉर्म में विराट

टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली अब भारत के लिए केवल वनडे खेलते हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई अपनी आखिरी वनडे सीरीज में 2 शतक और 1 अर्धशतक अपने नाम किया था. उन्होंने आखिरी तीन मैच में 93, 23 और 124 रन बनाए थे. आईपीएल 2025 में भी विराट कोहली ने 54.75 की औसत के साथ 657 रन बनाए थे, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल थे. विराट कोहली साल 2008 से आरसीबी का हिस्सा हैं. वह अब तक 18 सीजन इस टीम के लिए खेल चुके हैं. इस बार वह आरसीबी के लिए 19वां सीजन खेलने के लिए उतरेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ