Afghanistan vs UAE: अफगानिस्तान और यूएई के बीच टी20 ट्राई सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। इस मैच को अफगानिस्तान ने 38 रनों से जीत लिया था। वहीं इस मैच में टीम इंडिया के पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा का एक रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो गया। रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने तोड़ा है। वसीम ने इस मैच में ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके थे।
वसीम ने तोड़ा रोहित का वर्ल्ड रिकॉर्ड
मोहम्मद वसीम ने इस मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर 67 रनों की शानदार पारी खेली थी। अपनी 67 रनों की पारी के दौरान मोहम्मद वसीम ने 4 चौक और 6 छक्के लगाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 181 का रहा था। 6 छक्के लगाने के साथ ही अब वसीम बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम अब टी20 इंटरनेशनल में 110 छक्के दर्ज हो गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा के नाम था, जिनके नाम बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में 105 छक्के दर्ज हैं।
रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था, उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने इस बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि मोहम्मद वसीम अभी भी यूएई के लिए खेल रहे हैं और एशिया कप 2025 में भी कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में वसीम इस रिकॉर्ड को और ज्यादा बेहतर कर सकते हैं।
अफगानिस्तान ने 38 रन से जीता मैच
टी20 ट्राई सीरीज के इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 188 रन बनाए थे। अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए इब्राहिम जादरान ने 40 गेंदों पर सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 4 छक्के निकले थे। वहीं यूएई की टीम 189 रन के जवाब में 8 विकेट खोकर 150 रन ही बना पाई थी।
ये भी पढ़ें:-बड़े मैच के बड़े खिलाड़ी मिचेल स्टार्क नहीं भूलेंगे रोहित शर्मा से मिली जिल्लत, आखिरी T20I में होना पड़ा था शर्मसार!
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
2 mins agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
31 mins agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
49 mins agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
56 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
1 hr agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
1 hr agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines