हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'माचिस की तिल्ली, उड़ाओ बाबर आजम की गिल्ली', धोनी भी पाकिस्तान से 'बदला' लेने को बेताब, फैंस से लगवाए नारे

MS Dhoni: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। इसकी शुरुआत से पहले पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने फैंस से कुछ नारे लगवाए हैं।

विज्ञापन
India vs Pakistan MS Dhoni

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का जल्द ही आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में फैंस को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है, जो 23 फरवरी को दुबई क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। खास बात यह है कि इस मैच के लिए भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी उत्साहित हैं, जहां उन्होंने फैंस से नारे लगवा दिए हैं।

‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर धोनी चैम्पियंस ट्रॉफी के ब्रॉडकास्टर ‘स्टार स्पोर्ट्स’ द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए एक प्रोमो में दिख रहे हैं, जहां उनका एकदम नया अवतार दिख रहा है। इस प्रोमो में धोनी भारतीय क्रिकेट फैंस को ऐसे नारे लगवाते हुए दिख रहे हैं, जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।

धोनी ने लगवाए फैंस से नारे

वीडियो में धोनी ऑडियंस के सामने नारे लगाते हैं। वो कहते हैं माचिस की तिल्ली… इतने में फैंस कहते हैं शमी उड़ा दे बाबर आजम की गिल्ली। इसके आगे वो कहते हैं एक, दो, तीन, चार… तो फैंस कहते हैं हिटमैन शाहीन को चौका मार। इसके बाद धोनी पूछते हैं कि आसमान में कितने तारे, जिस पर फैंस कहते हैं टूटेंगे उनके टीवी सारे। धोनी आखिर में बोलते हैं कि अपना नंबर अगला है, जिस पर फैंस चिल्लाते हैं कि 2017 का लेना बदला है।

यह भी पढ़ें: आपस में भिड़े शोएब अख्तर और हरभजन, एक-दूसरे को मारा धक्का, VIDEO वायरल

इस प्रोमो को शूट करना बहुत मजेदार था- धोनी

बता दें कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। इस मैच को लेकर उन्होंने कहा, ‘भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता है और इसके इर्द-गिर्द की एनर्जी एक अलग लेवल की है। इस प्रोमो को शूट करना बहुत मजेदार था क्योंकि यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे हमारे फैंस बड़े मुकाबले के लिए तैयारी करते हैं। पूरे जुनून, पागलों की तरह नारे लगाने और बेजोड़ उत्साह के साथ। यहां तक ​​कि मुझे भी अपना शांत पक्ष छोड़कर इसमें शामिल होना पड़ा क्योंकि जब मैच इतने बड़े होते हैं, तो शांत रहना आसान नहीं होता। भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला खास होने वाला है और मैं फैंस को इस मैच में अपनी एनर्जी लाते हुए देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।’

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: सीरीज जीतकर भी खुश नहीं कप्तान रोहित? इशारों-इशारों में खिलाड़ियों को दी नसीहत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें