IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों का बोलबाला देखने को नहीं मिला। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की, जिससे भारतीय टीम इस मैच में काफी पीछे हो गई। तीसरे दिन इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने शतक बनाया, जबकि बेन स्टोक्स अर्धशतक बनाकर नाबाद हैं। भारत के गेंदबाजों को वक्त पर विकेट नहीं मिली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्नी मोर्कल ने भारतीय गेंदबाजों की क्लास लगाई है। उन्होंने टीम इंडिया की खराब गेंदबाजी को स्वीकार भी किया।
क्या बोले मोर्नी मोर्कल?
तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मोर्नी मोर्कल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि हम इस पर पूरी तरह से विचार कर रहे हैं। इस बारे में ज्यादा कुछ कहना मुश्किल नहीं है, लेकिन आउटफील्ड काफी भारी थी। लेकिन हमें इस तरह की सतह पर गेंद पर ऊर्जा की जरूरत होती है। मोर्नी का मानना है कि भारतीय गेंदबाजी युनिट में उर्जा की कमी थी, जो मैदान पर साफ तौर पर दिखी। उन्होंने आगे कहा कि आज हम गेंद से काफ़ी बेहतर थे। कल का दिन काफी मुश्किल था। सिराज और बुमराह ने आज अच्छी शुरुआत की। बुमराह का टखना सीढ़ियों से उतरते समय मुड़ गया, सिराज का भी टखना मुड़ गया। दोनों ठीक हैं। इस मैच में भारत के लिए डेब्यू कर रहे अंशुल कंबोज पर बात करते हुए मोर्कल ने कहा कि हमें किसी ऐसे गेंदबाज की जरूरत थी जो तेज और सटीक गेंदबाजी कर सके। उनका नाम काफी समय से चर्चा में था।
इंग्लैंड ने मचा दिया तहलका
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम 186 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है। इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 544 रन बना लिए हैं। क्रीज पर बेन स्टोक्स 77 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि लियाम डॉसन 21 पर बनाकर जमे हुए हैं। इससे पहले जो रूट 150 रनों की पारी खेलकर आउट हुए, जबकि जैक क्रॉली ने 84 और बेन डकेट ने 94 रनों की पारी खेली। ओली पोप ने भी 71 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अंशुल कंबोज को 1-1 सफलता मिली।
संबंधित खबरें
Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
4 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
5 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
6 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
6 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
7 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
8 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
9 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
9 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines