IND vs ENG: 436 दिन बाद 'लाला' की वापसी, इंग्लैंड के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करने लौटे मोहम्मद शमी!

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी-20 मैच राजकोट में खेला जा रहा है। मोहम्मद शमी को अर्शदीप सिंह की जगह पर टीम में शामिल किया गया है।

Mohammed Shami

Mohammed Shami

विज्ञापन

Mohammed Shami Comeback: 436 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की पिच पर मोहम्मद शमी की वापसी हो गई है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में शमी को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। शमी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 19 नवंबर 2023 को खेला था। इसके बाद से वह इंजरी के चलते टीम से बाहर चल रहे थे। शमी को पहले दो टी-20 मैचों में टीम में जगह नहीं दी गई थी। राजकोट में शमी को अर्शदीप सिंह की जगह पर मौका मिला है। अर्शदीप को आराम दिया गया है।

विज्ञापन

शमी की वापसी

राजकोट के मैदान पर इंग्लैंड के मजबूत बैटिंग ऑर्डर के सामने मोहम्मद शमी की इंटरनेशनल क्रिकेट में 436 दिन वापसी हुई है। शमी को तीसरे टी-20 के लिए प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। शमी को अर्शदीप सिंह की जगह पर टीम में मौका दिया गया है। पहले दो टी-20 में अपनी गेंदबाजी से जमकर कहर बरपाने वाले अर्शदीप को तीसरे मुकाबले के लिए आराम दिया गया है। शमी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना लास्ट मैच 19 नवंबर 2023 को वर्ल्ड कप फाइनल के रूप में खेला था। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि लंबे समय बाद मैदान पर लौट रहे शमी किसी तरह की गेंदबाजी करते हैं। पहले दो टी-20 में शमी को प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया था।

टीम इंडिया की पहले गेंदबाजी

राजकोट में भी टॉस का सिक्का कप्तान सूर्यकुमार यादव के पक्ष में उछला। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। दूसरे टी-20 में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराया था। तिलक वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों पर 72 रन की तेज तर्रार पारी खेली थी। अपनी इस इनिंग के दौरान तिलक ने 4 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के जमाए थे। वहीं, पहले टी-20 में अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के बूते भारतीय टीम ने 7 विकेट से मैदान मारा था। अभिषेक ने 34 गेंदों पर 79 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ