Team India में जल्द हो सकती है धाकड़ गेंदबाज की एंट्री, लंबे समय से चल रहा टीम से बाहर

Mohammed Shami Comeback Update: टीम इंडिया का एक धाकड़ तेज गेंदबाज पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहा है। जिसके बाद अब इस खिलाड़ी की टीम इंडिया में वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

mohammed shami bhuvneshwar kumar

mohammed shami bhuvneshwar kumar

विज्ञापन

Mohammed Shami Comeback Update: भारतीय टीम ने हाल ही में श्रीलंका के साथ टी20 और वनडे सीरीज खेली है। जहां टीम इंडिया को टी20 सीरीज में जीत और वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ सितंबर में घर पर टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज में टीम इंडिया के एक धाकड़ तेज गेंदबाज की एंट्री हो सकती है। जी हां हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के सीनियर गेंदबाज मोहम्मद शमी की। शमी पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में हो सकती है एंट्री

भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज सितंबर में होने वाला है। इस सीरीज में मोहम्मद शमी की भी टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक शमी तेजी से रिकवरी कर रहे हैं और उन्होंने गेंदबाजी करना भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

शमी ने टखने की चोट से उबरने में काफी प्रगति’की है। चयनकर्ता भी शमी की मौजूदा स्थिति पर लगातार जानकारी ले रहे हैं। वहीं जल्द ही शमी दिलीप ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। हाल ही में शमी को नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में गेंदबाजी करते हुए देखा गया था।

विज्ञापन

आखिरी बार खेले थे वनडे विश्व कप 2023

मोहम्मद शमी को आखिरी बार वनडे विश्व कप 2023 में खेलते हुए देखा गया था। इस टूर्नामेंट मे शमी ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। इस टूर्नामेंट में शमी सभी मैचों में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे लेकिन फिर भी वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। वनडे विश्व कप 2023 में मोहम्मद शमी ने 24 विकेट चटकाए थे। रिपोर्ट के मुताबिक इंजरी होने के बाद भी शमी ने ये टूर्नामेंट पूरा खेला था। विश्व कप के बाद शमी को सर्जरी भी करवानी पड़ी थी। इसके चलते शमी ने आईपीएल 2024 को भी मिस कर दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ