Babar Azam Mohammad Rizwan: ट्राई- सीरीज में बाबर आजम के बतौर सलामी बल्लेबाज फ्लॉप होने के बाद से उनकी बैटिंग पोजीशन लगातार चर्चा का विषय बनी हुई थी। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का कहना था कि बाबर को नंबर तीन पर ही मौका दिया जाना चाहिए। मोहम्मद आमिर ने यहां तक कह डाला था कि ओपनिंग पोजीशन पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज के लिए नहीं है। ऐसे में बाबर की चैंपियंस ट्रॉफी में बैटिंग पोजीशन को लेकर जबरदस्त कन्फ्यूजन पैदा हो गया था। हालांकि, कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले से पहले बाबर की बल्लेबाजी पोजीशन को लेकर तस्वीर पूरी तरह से साफ कर दी है।
किस नंबर पर खेलेंगे बाबर?
न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 फरवरी से होने वाले मुकाबले से पहले पत्रकारों संग बातचीत करते हुए रिजवान ने बाबर आजम की बैटिंग पोजीशन को कंफर्म कर दिया। उन्होंने कहा, “हमारे पास विकल्प मौजूद हैं, लेकिन अगर आप कॉम्बिनेशन को देखेंगे, तो बाबर चैंपियंस ट्रॉफी में भी ओपनिंग करना जारी रखेंगे। वह अपनी बैटिंग पोजीशन से संतुष्ट हैं। हम अच्छे ओपनर्स को लाना चाहते थे, लेकिन यह हमारी घरेलू कंडिशंस है। इस वजह से ओपनिंग में हम दाएं-बाएं हाथ का कॉम्बिनेशन रखना चाहते हैं। यही कारण है कि हमने बाबर आजम को ओपनर के तौर पर इस्तेमाल करने का फैसला किया है, क्योंकि उनकी तकनीक काफी मजबूत है।”
बतौर ओपनर फ्लॉप रहे थे बाबर
चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले खेली गई ट्राई-सीरीज में पाकिस्तान ने बाबर आजम को ओपनर के तौर पर इस्तेमाल किया था। हालांकि, टीम का यह फैसला एकदम गलत साबित हुआ था। बाबर तीन पारियों को मिलकर सिर्फ 69 रन ही बना सके थे। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर महज 29 रन का रहा था। बतौर ओपनर बाबर ने वनडे क्रिकेट में कुल 5 मैच खेले हैं और उनके बल्ले से 17 की मामूली औसत से सिर्फ 88 रन निकले हैं। सलामी बल्लेबाज के तौर पर बाबर के नाम ना तो कोई शतक है और ना ही कोई फिफ्टी। वहीं, नंबर तीन की पोजीशन पर खेलते हुए पाकिस्तान के स्टार बैटर ने 104 मैचों में 60 की एवरेज से 5416 रन ठोके हैं। बाबर इस पोजीशन पर 19 शतक और 29 अर्धशतक जमा चुके हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: जस्टिन ग्रीव्स तीसरे वनडे से हुए बाहर, वेस्टइंडीज पर मंडराया क्लीन स्वीप का खतरा
5 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान के 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल, भारत को करनी होगी खास तैयारी
6 hrs agoगौतम गंभीर को युवराज सिंह की बड़ी सलाह, बताया वर्ल्ड कप 2027 जीतने का रास्ता
7 hrs agoIPL 2027: क्यों SRH छोड़ना चाहते हैं अभिषेक शर्मा? सामने आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoIND vs WI 3rd ODI: बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा? जानें पिच रिपोर्ट
9 hrs agoभारत-पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मैच में नहीं आएंगे मोहसिन नकवी, ACC ने किया बड़ा ऐलान
10 hrs agoAsian Games 2026: वुमेंस हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर 44 साल का सूखा किया खत्म, ओलंपिक 2028 का भी कटाया टिकट
10 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
11 hrs agoमुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
12 hrs agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines