मोहम्मद कैफ ने हार्दिक पांड्या की तारीफ में पढ़े कसीदे, कभी की थी जमकर आलोचना

Mohammad Kaif Hardik Pandya: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने ऑलराउंडर हार्दिक की जमकर तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर अपने इमोशन दिखाए।

Mohammad Kaif Hardik Pandya

Mohammad Kaif Hardik Pandya

विज्ञापन

Mohammad Kaif Hardik Pandya: टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद उसे दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं। विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी काफी भावुक नजर आए थे। हार्दिक पांड्या तो फूट-फूटकर रोने भी लग गए थे। पांड्या ने फाइनल में आखिरी ओवर में डेविड मिलर और कागिसो रबाडा को आउट कर मैच जिताया था। ऐसे में वह टीम इंडिया के लिए मैच विनर बनकर उभरे। हालांकि हार्दिक पांड्या को इससे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने के बाद सरेआम चिढ़ाया जा रहा था। मोहम्मद कैफ ने तो यहां तक कह दिया था कि उनका दिमाग काम नहीं कर रहा, लेकिन अब कैफ ने उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े हैं।

विज्ञापन

वह सच्चा चैंपियन

मोहम्मद कैफ ने एक्स पर एक पोस्ट कर पांड्या की तारीफ की। उन्होंने लिखा IPL में आलोचना झेलने के बाद हार्दिक की यह शानदार वापसी है। सुपर 8 में बल्ले से मैच जिताने वाला योगदान और फाइनल में क्लासेन और मिलर के महत्वपूर्ण विकेट लिए। उन्हें भारत का नीला रंग पहनाएं। वह जो कुछ भी छूते हैं, वह सोने में बदल जाता है। वह सच्चा चैंपियन है।

मोहम्मद कैफ ने की थी आलोचना

आपको बता दें कि मोहम्मद कैफ ने आईपीएल के दौरान हार्दिक पांड्या की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 अप्रैल को खेले गए मैच में हार्दिक की कप्तानी पर कहा था कि शायद उनका दिमाग ठीक से काम नहीं कर रहा। कैफ हार्दिक पांड्या के पावरप्ले में किए ओवर पर भड़क गए थे। इस ओवर में मैकगर्क ने 20 रन ठोक डाले थे। हार्दिक को मैदान और उसके बाहर भी आलोचना का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक से अलग होने की भी खबरें सामने आईं। इस तरह वह मानसिक तौर पर काफी परेशान थे, लेकिन विश्व कप में उन्होंने जिस तरह से प्रदर्शन किया। उसने महफिल लूट ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ