IND vs ZIM: गिल-अभिषेक ओपनर, ध्रुव जुरेल विकेटकीपर...कैसी हो सकती है Team India की प्लेइंग XI?

IND vs ZIM Team India Probable Playing XI: टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ 6 जुलाई को पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। इस मैच की प्लेइंग इलेवन पर जद्दोजहद शुरू हो गई है। आइए जानते हैं कि शुभमन गिल की कप्तानी में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Shubman Gill Ruturaj Gaikwad

Shubman Gill Ruturaj Gaikwad

IND vs ZIM Team India Probable Playing XI: टीम इंडिया पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे पहुंच गई है। यहां भारतीय टीम 6 जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। जबकि आईपीएल के स्टार खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। यानी एक तरह से बिलकुल यंग टीम जिम्बाब्वे में खेलती नजर आएगी। टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को पहले दो टी-20 के लिए टीम में बदलाव भी किए हैं। बीसीसीआई ने संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल की जगह साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को टीम में शामिल किया है। ऐसे में सवाल ये कि हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाने वाले पहले टी-20 में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है। आइए आपको बताते हैं कि शुभमन गिल अपने साथ कौनसे 10 खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं।

विज्ञापन

गिल-अभिषेक ओपनर 

जायसवाल के बाहर होने से कयास लगाए जा रहे हैं कि शुभमन गिल अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। अभिषेक ने इस आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 16 मैचों में 32.27 के औसत और 204.22 के स्ट्राइक रेट से 484 रन कूटे। जिसमें 3 अर्धशतक शामिल रहे। अभिषेक गिल के साथ लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन में फिट बैठेंगे और टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दिलाएंगे।

विज्ञापन

ध्रुव जुरेल विकेटकीपर 

इसके साथ ही विकेटकीपर को लेकर भी पेच फंसा है। संजू सैमसन के पहले दो मैचों से बाहर होने के बाद टीम इंडिया के पास ध्रुव जुरेल और जितेश शर्मा जैसे विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में जुरेल की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। जुरेल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 14 मैचों में 24.38 के औसत और 138.30 के स्ट्राइक रेट से 195 रन जड़े। वह कई मैचों में फिनिशर भी साबित हुए। वहीं जितेश की बात करें तो पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने 14 मैचों में 17.00 के औसत से 187 रन बनाए। इसी के साथ भारतीय टीम में स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और तीन तेज गेंदबाजों की जगह पक्की मानी जा रही है।

विज्ञापन

ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन 

शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, आवेश खान, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे/हर्षित राणा, मुकेश कुमार

विज्ञापन

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले और दूसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया 

शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, आवेश खान, खलील अहमद, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ