IPL 2025 Mega Auction: मिचेल स्टार्क को हुआ 13 करोड़ का नुकसान, मिले बस इतने पैसे

मिचेल स्टार्क को आईपीएल 2025 ऑक्शन में तगड़ा नुकसान हुआ है। उन्हें महज बस इतने करोड़ रुपये मिले हैं।

IPL 2025 (2)
विज्ञापन

IPL 2025 Mega Auction: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को आईपीएल 2025 ऑक्शन में तगड़ा नुकसान हुआ है। उन्हें 13 करोड़ का नुकसान हुआ है। आईपीएल 2025 ऑक्शन में दिल्ली ने 11.75 करोड़ में उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। हालांकि उन्हें पिछले ऑक्शन में केकेआर ने 24.75 करोड़ में अपने नाम किए थे।

13 करोड़ का नुकसान

आईपीएल 2024 ऑक्शन में मिचेल स्टार्क पर केकेआर ने 24.75 करोड़ की बोली लगाई थी। लेकिन इस बार स्टार्क को तगड़ा नुकसान हुआ है। उन्हें केवल 11.75 करोड़ से ही संतोष करना पड़ेगा। इस लिहाज से स्टार्क को पिछले सीजन के मुकाबले 13 करोड़ का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

स्टार्क के अलावा केएल राहुल को भी दिल्ली ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें कप्तान भी बना सकती है। स्टार्क अब राहुल की कप्तानी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। फिलहाल दोनों ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेल रहे हैं।

आईपीएल 2024 में ऐसा रहा था प्रदर्शन

स्टार्क ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भाग लिया था। उन्होंने 2 मैच में 3 विकेट अपने नाम किए थे। स्टार्क इन दिनों भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भाग ले रहे हैं। उन्होंने केकेआर के लिए पिछले सीजन 14 मैच में 17 विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान उनका इकोनॉमी 10.61 का रहा था। वहीं आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 41 मैचों में 51 विकेट हासिल किए हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ