शाकिब की जगह कौन लेगा टीम में जगह? हो गया बड़ा ऐलान

Shakib Al Hasan: बांग्लादेश क्रिकेट टीम में शाकिब अल हसन की जगह कौन खिलाड़ी लेने वाला है। इस सवाल का जवाब कप्तान नजमुल हसन शांतो ने दिया है।

Shakib AL Hasan (4)

Shakib Al Hasan: भारत से 2 टेस्ट मैच की सीरीज हारने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम घरेलू सरजमीं पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है। हालांकि इस सीरीज के लिए सीनियर खिलाड़ी शाकिब अल हसन को स्क्वाड का हिस्सा नहीं बनाया गया है। वह सुरक्षा कारणों से पहले टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हालांकि उनकी कमी टीम में कौन खिलाड़ी पूरी करेगा? ये बड़ा सवाल है। हालांकि बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हसन शांतो ने इस सवाल का जवाब दिया है।

विज्ञापन

शाकिब अल हसन की जगह कौन?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए शाकिब काफी अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग में शानदार भूमिका निभाई है। हालांकि कप्तान नजमुल हसन शांतो के मुताबिक शाकिब की जगह टीम में मेहदी हसन मिराज ले सकते हैं।

विज्ञापन

शाकिब की गैरमौजूदगी को लेकर शांतो ने कहा कि मेहदी हसन मिराज ने दिखाया है कि वह आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन उन्हें इसमें कुछ समय लगेगा। शाकिब की बराबरी करना मुश्किल है, खास तौर पर कप्तान के लिए। वह आमतौर पर हमें अतिरिक्त बल्लेबाज या गेंदबाज़ खेलने की अनुमति देता है। अब नंबर 7 एक महत्वपूर्ण स्थान बन गया है। हमारे पास शाकिब भाई जैसा कोई नहीं है , लेकिन मिराज एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। वह शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर रहा है। उसने अपनी बल्लेबाजी में सुधार किया है।

विज्ञापन

कैसा रहा है मिराज का हालिया प्रदर्शन?

भारत के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज में मिराज ने औसतन प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहले मैच में 27 और 8 रन बनाए थे और 3 विकेट भी हासिल किए थे। वहीं दूसरे मैच में मिराज ने 20 और 9 रन बनाने के अलावा 6 विकेट हासिल किए थे। मिराज ने अब तक बांग्लादेश के लिए 47 टेस्ट मैच में 22.52 की औसत के साथ 1689 रन बनाए हैं, जबकि 183 विकेट को अपने नाम किया है।

वहीं 97 वनडे खेलते हुए 26 साल के इस ऑलराउंडर ने 1331 रन बनाने के अलावा 106 विकेट हासिल किए हैं, जबकि 27 टी-20 मैच में मिराज के बल्ले से 299 रन निकले हैं और उन्होंने 14 विकेट हासिल किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ