---विज्ञापन---

खेल angle-right

FIFA World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, सबसे फिसड्डी टीम भी होगी मालामाल!

FIFA World Cup 2026 Prize Money: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज भारतीय समयानुसार 12 जून से होने जा रहा है. इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके बीच कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे. यहां जानिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?

---विज्ञापन---

FIFA World Cup 2026 Prize Money: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में अब बस कुछ ही घंटों का समय बचा है. अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार 12 जून से होगी. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच मैक्सिको सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस वर्ल्ड कप कुल 48 टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी, जिनके बीच कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे.

ट्रॉफी के साथ-साथ टीमों के पास एक बड़ी प्राइज मनी जीतने का भी मौका होगा. सिर्फ चैंपियन ही नहीं, सबसे आखिरी स्थान पर रहने वाली टीम भी मालामाल होगी. तो आइए एक नजर डालते हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्राइज मनी पर.

---विज्ञापन---

FIFA वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी बांटी जाएगी. दरअसल, फुटबॉल की गवर्निंग बॉडी FIFA ने इस बार करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए प्राइज मनी को कुल 655 मिलियन डॉलर (करीब 6,240 करोड़ भारतीय रुपये) कर दी है. कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 में कुल 440 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी वितरित की गई थी.

वहीं, इस बार चैंपियन बनने वाली टीम को अकेले 50 मिलियन डॉलर (लगभग 476 करोड़ भारतीय रुपये) मिलेंगे. उपविजेता टीम को 33 मिलियन डॉलर (करीब 314 करोड़ भारतीय रुपये), जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रमशः 29 मिलियन डॉलर (276 करोड़ भारतीय रुपये) और 27 मिलियन डॉलर (257 करोड़ भारतीय रुपये) दिए जाएंगे.

---विज्ञापन---

सबसे आखिरी स्थान पर रहने वाली टीम होगी मालामाल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉकआउट दौर तक नहीं पहुंचने वाली टीमों को भी मोटी रकम मिलेगी. क्वार्टर फाइनल में हारने वाली टीमों को 19 मिलियन डॉलर (करीब 181 करोड़ भारतीय रुपये) मिलेंगे. वहीं राउंड ऑफ 16 में बाहर होने वाली टीमों को 15 मिलियन डॉलर (143 करोड़ भारतीय रुपये) दिए जाएंगे. राउंड ऑफ 32 से बाहर होने वाली टीमों को 11 मिलियन डॉलर (करीब 105 करोड़ भारतीय रुपये) मिलेंगे, जबकि ग्रुप स्टेज में ही सफर खत्म करने वाली टीमों को भी 9 मिलियन डॉलर (करीब 86 करोड़ भारतीय रुपये) की इनामी राशि मिलेगी.

ये भी पढ़ें- बैक टू बैक मैचों में शानदार प्रदर्शन करके छाए ऋतुराज गायकवाड़, इंग्लैंड दौरे के लिए ठोका अपना दावा

FIFA वर्ल्ड कप 2026 प्राइज मनी

स्थानप्राइज मनी (डॉलर)भारतीय रुपये (लगभग)
विजेता50 मिलियन476 करोड़
उपविजेता33 मिलियन314 करोड़
तीसरा स्थान29 मिलियन276 करोड़
चौथा स्थान27 मिलियन257 करोड़
5वां-8वां स्थान19 मिलियन181 करोड़
9वां-16वां स्थान15 मिलियन143 करोड़
17वां-32वां स्थान11 मिलियन105 करोड़
33वां-48वां स्थान9 मिलियन86 करोड़

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Live Streaming: फ्री में कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप के मुकाबले? जानें मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

First published on: Jun 11, 2026 03:34 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola