IND W vs PAK W: पाकिस्तान के खिलाफ धुआंधार पारी स्मृति मंधाना को बनाएगी ‘नंबर 1’, बनाने होंगे बस इतने रन

IND W vs PAK W: भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 विश्व कप में हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में स्मृति मंधाना के पास नंबर 1 बनने का मौका होगा. इसके लिए उन्हें इस मैच में कितने रन बनाने होंगे, आइए आपको भी बताते हैं.

jacket (11)

IND W vs PAK W: महिला टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में वनडे विश्व कप में जीत हासिल करने के बाद अब टीम इंडिया की निगाहें टी20 विश्व पर रहने वाली है. पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. वो इस मैच में नंबर 1 बल्लेबाज बन सकती हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि कैसे…

विज्ञापन

IND vs PAK मैच में सबसे ज्यादा रन

महिला क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर 1 पर पहुंच सकती हैं. उनके नाम अभी पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 10 टी20 मैचों में 239 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में फिलहाल वो तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं. पाकिस्तान की पूर्व कप्तान रहीं बिस्माह महरूफ का नाम दूसरे नंबर पर है. उन्होंने 248 रन बनाए हैं. भारत की स्टार बल्लेबाज 10 टी2- इंटरनेशनल मैचों में 315 रन बनाए हैं. मंधाना को इस लिस्ट में नंबर 1 बनने के लिए 66 रन बनाने होंगे. 

विज्ञापन

कब खेला जाएगा IND vs PAK का मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच का ये मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा. महिला टीम इंडिया के लिए ये टी20 विश्व कप 2026 में पहला मुकाबला होगा. इस बार टूर्नामेंट का आयोजन इंग्लैंड में हो रहा है. ऐसे में ये मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा. महिला टीम इंडिया ने अब तक टी20 विश्व कप का खिताब एक भी बार नहीं जीता है. इस बार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम के हौसले बुलंद हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले टीम इंडिया ने 2 वार्म अप मैच में खेले हैं. एक में जीत हासिल हुई है तो वहीं इंग्लैंड के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ