FIFA World Cup 2026 की 10 सबसे महंगी टिकटें, इन मुकाबलों की डिमांड हद से ज्यादा

FIFA World Cup 2026 News: फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में दीवानगी किस कदर है ये टिकटों की कीमतों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है. आखिर वो कौन-कौन से मुकाबले हैं जिसको देखने के लिए फुटबॉल फैंस सबसे ज्यादा बेकरार हैं.

FIFA World Cup 2026 की 10 सबसे महंगी टिकटें, इन मुकाबलों की डिमांड हद से ज्यादा

(Photo- X/@FIFAWorldCup)

Top 10 Most Expensive FIFA World Cup 2026 Tickets: 1994 के बाद पहली बार नॉर्थ अमेरिका फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है. इस बार यूएसए, कनाडा और मैक्सिको ग्लोबल टूर्नामेंट के होस्ट बने हैं. इन 3 मुल्कों में भले ही फुटबॉल की पॉपुलैरिटी भले ही कम हो, लेकिन इस दफा सारे पुराने रिकॉर्ड टूट सकते हैं, खासकर टिकटों के मामले में.

विज्ञापन

टूटेंगे सभी पुराने रिकॉर्ड्स!

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि व्यूअरशिप और स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी के मामले फीफा वर्ल्ड कप 2026 नए कीर्तिमान कायम करेगा क्योंकि मैच की टिकटें तेजी से बिक रही हैं. 11 जून की शाम (भारत में 12 जून की मिडनाइट) को शुरू होने वाले इस इवेंट में दुनियाभर के दर्शक आ रहे हैं.

विज्ञापन

आसमान छूटी टिकटों की प्राइस

हाई डिमांड की वजह से टिकटों की कीमतें आसमान छू रही हैं. नॉक आउट से लेकर फाइनल मैच को लेकर प्राइस में जबरदस्त उछाल आया है. साथ ही अर्जेंटीना और पुर्तगाल के ग्रुप स्टेज मुकाबलों की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है, क्योंकि हर कोई लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अपनी नजरों के सामने खेलते हुए देखना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 की 10 सबसे महंगी टिकटों वाले मुकाबले.

विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की 10 सबसे महंगी टिकटें

रैंकमैच स्टेजवेन्यूऑफिशियल टिकट प्राइससेकेंडरी मार्केट एस्टीमेटेड प्राइस
1वर्ल्ड कप 2026 फाइनलफाइनलमेटलाइफ स्टेडियम, ईस्ट रदरफोर्ड$2,030 – $7,875$5,900 – $38,000+
2सेमीफाइनल टिकटसेमीफाइनलएटी एंड टी स्टेडियम (डलास) एवं मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम (अटलांटा)$420 – $3,295$1,500 – $9,500
3मेक्सिको बनाम दक्षिण अफ्रीकाग्रुप चरणएस्टाडियो एज़्टेका, मेक्सिको सिटी$75 – $2,735$1,522 – $5,500+
4मेक्सिको बनाम दक्षिण कोरियाग्रुप चरणएस्टाडियो अक्रोन, ग्वाडलाहारा$75 – $2,735$1,199 – $4,500+
5क्वार्टरफाइनल टिकटक्वार्टरफाइनलबोस्टन, लॉस एंजिल्स, मियामी एवं कैनसस सिटी$275 – $1,775$850 – $4,000
6संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम पैराग्वेग्रुप चरणसोफाई स्टेडियम, लॉस एंजिल्स$75 – $2,735$658 – $3,500+
7चेकिया बनाम मेक्सिकोग्रुप चरणएस्टाडियो एज़्टेका, मेक्सिको सिटी$75 – $2,735$600 – $3,200+
8स्कॉटलैंड बनाम ब्राज़ीलग्रुप चरणहार्ड रॉक स्टेडियम, मियामी$60 – $620$948 – $3,800+
9अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रियाग्रुप चरणएटी एंड टी स्टेडियम, डलास$60 – $620$699 – $3,200+
10कनाडा बनाम बोस्निया और हर्जेगोविनाग्रुप चरणबीएमओ फील्ड, टोरंटो$75 – $2,735$452 – $2,800+

नोट- टिकटों की कीमतों में बदलाव हो सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ