IPL 2025: आईपीएल 2025 में 18 अप्रैल को आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स की टीमें आमने सामने हैं। दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। 18 अप्रैल को मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी मैदान पर खेला जाना है। हालांकि मुकाबला शुरू होने से पहले फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है।
मुकाबला हो सकता है रद्द
दरअसल मैच शुरू होने से पहले बेंगलुरु में हल्की बारिश हो रही है। ऐसे में बारिश की वजह से मुकाबला रद्द किया जा सकता है। अगर बारिश तेज होती है तो मुकाबला रद्द भी किया जा सकता है। हालांकि अगर हल्की-हल्की बारिश भी मैच के समय होती है तो मुकाबला रद्द किया जा सकता है।
मौसम विभाग की बात करें तो बेंगलुरु में आज यानी 18 अप्रैल को बारिश की संभावना 15 प्रतिशत जताई गई थी। इसके अलावा नमी 72 फीसदी, जबकि हवा 5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद जताई गई थी। बता दें कि बारिश की वजह से टॉस में देरी भी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल को रात 11 बजे तक बारिश की संभावना 17 प्रतिशत जताई गई है।
ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में पंजाब ने 17 बार जीत दर्ज की है, जबकि बेंगलुरु 16 बार विजयी रही है। दोनों टीमों के बीच का यह रिकॉर्ड बेहद करीबी है, जिससे हर मुकाबला रोमांचक हो जाता है। चाहे बात पिछले प्रदर्शन की हो या मौजूदा फॉर्म की, दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती आई हैं। इस तरह के बराबरी के आंकड़े दर्शकों के लिए मुकाबले को और भी दिलचस्प बना देते हैं, क्योंकि कोई भी टीम कभी भी मैच का रुख बदल सकती है।
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।
पंजाब की संभावित प्लेइंग इलेवन
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, जोश इंगलिस (विकेट कीपर)/मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख/यश ठाकुर।
संबंधित खबरें
Hong Kong Sixes के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, भारत से भी होगा सामना
12 mins ago'समझ नहीं आ रहा...', टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना
56 mins agoIPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को लगा झटका, सौरव गांगुली ने छीनी मनपसंद भूमिका
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं वापसी
2 hrs agoगुटबाजी का शिकार हुआ अरुणाचल क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी से बाहर हो सकती है टीम
2 hrs agoगुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI दूसरे T20I मैच का खेल? जानें मौसम का हाल
3 hrs agoदूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का गोल्डन चांस
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I?
5 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines