Maldives sent invitation to Team India: मालदीव ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक गलती उसे इतनी ज्यादा भारी पड़ जाएगी। मालदीव में कुछ मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कुछ ऐसी बातें कह दी थी कि वह अब कंगाली के रास्ते पर आ गए हैं। इंडियन टूरिस्ट अब मालदीव जाना पसंद नहीं करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इंडियन टूरिस्ट की संख्या में 40 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। मालदीव इस समय इंडियन टूरिस्ट को लेकर छटपटा रहा है। इसी कड़ी में उसने अब विश्व विजेता टीम इंडिया को न्योता भेजा है।
टीम इंडिया को भेजा इनविटेशन
मालदीव टूरिस्ट संघ और टूरिस्ट जनसंपर्क निगम ने टीम इंडिया को मालदीव आने का इनविटेशन भेजा है। मालदीव टूरिस्ट संघ और टूरिस्ट जनसंपर्क निगम ने अपने बयान में कहा, ‘मालदीव मार्केटिंग एंड पब्लिक रिलेशंस कॉरपोरेशन ने मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म इंडस्ट्री की मदद से टीम इंडिया को यहां आने के लिए इनविटेशन भेजा है।’
इस इनविटेशन को लेकर संस्था के एमडी इब्राहिम शिउरी और एमएटीआई के महासचिव अहमद नजीर ने कहा कि हम टीम इंडिया का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
टीम इंडिया की मदद से बढ़ाना चाहता है टूरिज्म
टी 20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया का भव्य स्वागत किया गया था। जिस तरह से टीम इंडिया का स्वागत किया गया है, उसके बाद मालदीव भी ये सोचने को मजबूर है कि कैसे टीम इंडिया का ध्यान इधर खींचा जाए। अगर टीम इंडिया मालदीव यहां आती है तो और भी उनके फैंस मालदीव आएंगे।
मालदीव टूरिस्ट संघ और टूरिस्ट जनसंपर्क निगम ने अपने बयान में कहा कि उन्हें खुशी होगी अगर टीम इंडिया उन्हें एक बार होस्ट बनने का मौका देती है।
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के जीरो पर आउट होने से खुश थे युवराज, बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: तीसरे मैच में यशस्वी, संजू और शिवम को मिलेगा मौका, किसका कटेगा पत्ता?
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
41 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
44 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines