Google Mistake on Mayank Yadav: यूं तो गूगल के पास हर सवाल का जवाब होता है और वह कई मुश्किलों का हल चुटकियों में कर देता है। मगर कभी सोचा है कि दुनियाभर को जानकारी देने वाला गूगल भी गलती कर सकता है? अब अगर आप भी सोचते हैं कि ऐसा नहीं हो सकता है, तो यह खबर आपके लिए ही हैं। दरअसल, गूगल ने टीम इंडिया के उभरते हुए तेज गेंदबाज मयंक यादव को लेकर बड़ी चूक कर दी है, जिससे लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का मूड बेहद खराब हो गया है। लखनऊ ने अपने एक्स अकाउंट पर गूगल की गलती को हाईलाइट करते हुए नाराजगी जाहिर की है।
गूगल से हुई बड़ी चूक
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने एक्स अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें गूगल ने अपने सर्च रिजल्ट में मयंक यादव को मध्यम गति का तेज गेंदबाज बताया है। अब गूगल की यह चूक लखनऊ टीम को पसंद नहीं आई है। दरअसल, हर तरफ मयंक के नाम का जिक्र ही इसलिए है, क्योंकि वह गोली की रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।
आईपीएल 2024 में मयंक 156.7 की स्पीड से गेंद फेंककर पहली बार सुर्खियों में आए थे। यही वजह है कि मयंक को मीडियम पेस बॉलर बताए जाने से लखनऊ टीम खफा है। उन्होंने मयंक के गूगल रिजल्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “तौबा-तौबा सारा मूड खराब कर दिया गूगल।”
बांग्लादेश के खिलाफ मिल सकता है मयंक को मौका
मयंक यादव को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। माना जा रहा है कि इस सीरीज में मयंक को इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। मयंक ने आईपीएल 2024 में अपनी रफ्तार से जमकर बवाल काटा था। युवा तेज गेंदबाज के आगे दुनिया का बड़े से बड़ा बल्लेबाज पानी मांगता हुआ नजर आया था। मयंक ने इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में खेले 4 मैचों में 7 विकेट चटकाए थे। मयंक का इकॉनमी भी महज 6.99 का रहा था। हालांकि, इसके बाद मयंक चोटिल हो गए थे और उनको पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। बांग्लादेश के खिलाफ अगर मयंक को मौका मिलता है, तो वह इस सीरीज में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
39 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
42 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines