हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lionel Messi India Tour: लियोनेल मेसी ने हैदराबाद में खेला फुटबॉल, राहुल गांधी से भी हुई खास मुलाकात

Lionel Messi Hyderabad Event: कोलकाता से लियोनेल मेसी के भारत दौरे की शुरुआत हुई थी. कोलकाता में इवेंट भले ही फ्लॉप रहा लेकिन हैदराबाद में मेसी का कार्यक्रम बेहतरीन ढंग से हुआ. मेसी ने एक छोटा एक्सहिबिशन मैच भी खेला. इसके अलावा वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मिले और उन्हें एक खास गिफ्ट अपनी ओर से दिया.

विज्ञापन
मेसी का हैदराबाद इवेंट सफल

Lionel Messi Hyderabad Event: लियोनेल मेसी के भारत दौरे की शुरुआत कोलकाता में भले ही खराब रही लेकिन हैदराबाद की जनता ने उनका दिल जीत लिया. मेसी को हैदराबाद में काफी सम्मान मिला और उन्होंने तेलंगाना के मुख्य मंत्री के साथ एक छोटा फुटबॉल मैच भी खेला.आपको बता दें कि मेसी की मुलाकात इसी बीच मेंबर ऑफ पार्लियामेंट और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी हुई. इसी बीच फुटबॉल ग्रेट ने राहुल को एक खास तोहफा भी अपनी ओर से दिया.

लियोनेल मेसी ने तेलंगाना CM से की मुलाकात

मेसी 13 दिसंबर की शाम को तेलंगाना के मुख्य मंत्री रेवंत रेड्डी से हैदराबाद में मिले. सीएम ने इसी बीच फुटबॉल दिग्गज का स्वागत किया. यहां से मेसी का GOAT टूर का दूसरा चरण शुरू हुआ. मेसी ने इसी बीच तेलंगाना सीएम के साथ एक फुटबॉल मैच भी खेला. बता दें कि इस एक्सहिबिशन मैच का आयोजन राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ था. इसी बीच मेसी गेंद के साथ अपना जादू बिखेरते हुए नजर आए. खैर, एक्सहिबिशन मैच में कुछ खास नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें:- Lionel Messi के कोलकाता इवेंट में हुआ बड़ा ‘Mess’, जानें क्यों फैंस ने किया हंगामा?

विज्ञापन

राहुल गांधी से मिले मेसी

मेसी के इंडिया टूर के दूसरे चरण में राहुल गांधी से उनकी मुलाकात हुई. हैदराबाद में कांग्रेस के नेता राहुल नजर आए और उन्होंने मेसी के साथ कुछ बातचीत की. इसी बीच लियोनेल ने गांधी को अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की एक खास जर्सी भी गिफ्ट की. फैंस को ये मोमेंट काफी पसंद आ रहा है.

कोलकाता में बवाल के बाद दूसरा चरण रहा सफल

लियोनेल मेसी के इंडिया टूर की शुरुआत कोलकाता से हुई. इसी बीच वो सॉल्ट लेक स्टेडियम में मात्र 10 मिनट के लिए नजर आए. लोगों ने उन्हें घेर लिया और इसी कारण उनकी झलक तक फैंस सही ढंग से नहीं देख पाए. मेसी के इतने कम समय तक नजर आने और खराब व्यवस्था से फैंस गुस्सा हो गए. प्रशसंकों ने स्टेडियम में बोतलें और कुर्सियां फेंकना शुरू कर दी. पुलिस और सुरक्षा कर्मियों के लिए उन्हें संभालना बेहद मुश्किल हो गया था. खैर, मेसी के इंडिया टूर का दूसरा चरण हैदराबाद में काफी अच्छे से आगे बढ़ा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- लियोनेल मेसी के कोलकाता इवेंट में भारी बवाल, फैंस ने फेंकी बोतलें और कुर्सियां, सीएम ममता बनर्जी ने मांगी माफी

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola