lionel messi kolkata event chaos

Lionel Messi के कोलकाता इवेंट में हुआ बड़ा ‘Mess’, जानें क्यों फैंस ने किया हंगामा?

Lionel Messi: फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी मौजूदा समय में भारत दौरे पर हैं. जहां पर उन्होंने इस दौरे की शुरुआत कोलकाता से की. मेसी के कोलकाता इवेंट में बहुत बड़ा फसाद हो गया. जहां पर फैंस इस इवेंट से बिल्कुल भी खुश नहीं नजर आए. जिसके कारण ही मेसी के स्टेडियम से निकलते ही वहां पर तोड़फोड़ हो गया. फैंस ने स्टेडियम के अंदर ही जमकर हंगामा कर दिया.

Lionel Messi: फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने अपने गोट टूर की शुरुआत कोलकाता से किया. जहां पर सबसे पहले उन्होंने अपनी मूर्ति का अनावरण किया. जिसके बाद वो साल्ट लेक स्टेडियम में पहुंचे. जहां पर फैंस उनका इंतजार कर रहे थे. जहां पर मेसी को कुछ समय रूकना था. फैंस बड़ी महंगी टिकट खरीदकर इस इवेंट में पहुंचे थे. हालांकि ज्यादातर फैंस अपने हीरो को नहीं देख पाए. जिसके कारण वो बेहद नाराज हो गए और स्टेडियम में ही तोड़फोड़ करने लगे. 

विज्ञापन

क्यों साल्ट लेक स्टेडियम में हुआ हंगामा? 

लियोनेल मेसी जब स्टेडियम पहुंचे तो उन्हें वहां मौजूद वीआईपी लोगों ने और नेताओं ने घेर लिया. जिसके कारण ही जब वो फैंस का अभिवादन करने के लिए स्टेडियम के चारों तरफ घूम रहे थे. उस समय भी वो फैंस को नजर ही नहीं आए. ऐसे समय में हजारों खर्च करके स्टेडियम में आए फैंस को गुस्सा आ गया. मेसी के स्टेडियम से निकल जाने के बाद फैंस नाराज हो गए और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया. पहले तो उन्होंने पानी की बोतल फेंकी लेकिन बाद में स्थिति और भी गंभीर हो गई. 

विज्ञापन

इस हंगामे के बारे में पूरी जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ