Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

All England Open 2026 के फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, 1.37 घंटे तक चले मुकाबले में कनाडा के खिलाड़ी को दी मात

All England Open 2026: भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में कनाडा के विक्टर लाई को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली. एक घंटे 37 मिनट तक चले इस मुकाबले में लक्ष्य ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की और दूसरी बार खिताबी मुकाबले का टिकट पक्का कर लिया.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Mar 8, 2026 00:29
Lakshya Sen
Lakshya Sen

Lakshya Sen reached All England Open 2026 Final: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 के फाइनल में पहुंच गए हैं. बर्मिंघम में चल रही ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के सेमीफाइनल में उन्होंने कनाडा के खिलाड़ी विक्टर लाई को कड़े मुकाबले में 2-1 से मात दी और फाइनल में जगह बना ली. सेमीफाइनल में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली और एक घंटे 37 मिनट तक चले इस मैच में आखिरकार लक्ष्य ने 21-16, 18-21, 21-15 से जीत हासिल की. लक्ष्य अपने करियर में दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुए हैं.

1.37 घंटे तक चले रोमांचक मुकाबले में लक्ष्य सेन ने मारी बाजी

भारतीय स्टार शटलर लक्ष्य सेन और 21 साल के कनाडाई खिलाड़ी विक्टर लाई के बीच सेमीफाइनल में कड़ी टक्कर देखने को मिली और मैच काफी रोमांचक मुकाबला रहा. लक्ष्य ने पहला सेट 21-16 से जीतकर शानदार शुरुआत की. लेकिन इसके बाद विक्टर लाई ने जोरदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 21-18 से अपने नाम किया और मैच 1-1 से बराबर कर दिया. तीसरे और निर्णायक सेट में लक्ष्य ने दमदार खेल दिखाया और विक्टर लाई को ज्यादा मौका नहीं दिया. उन्होंने यह सेट 21-15 से जीतकर करीब डेढ़ घंटे तक चले इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया और फाइनल में जगह पक्की कर ली.

---विज्ञापन---

फाइनल में लिन चुन-यी से होगी भिड़ंत

अब फाइनल में लक्ष्य सेन का सामना चीनी ताइपे के खिलाड़ी लिन चुन-यी से होगा. लिन ने दूसरे सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-2 कुलवुत वितिदसर्न को हराकर बड़ा उलटफेर किया. ऐसे में फाइनल मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. इस मुकाबले में लक्ष्य के पास इतिहास रचने का शानदार मौका होगा.

---विज्ञापन---

लक्ष्य सेन के पास इतिहास रचने का मौका

दरअसल, लक्ष्य सेन दूसरी बार ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं. उनसे पहले सिर्फ प्रकाश पादुकोण ही ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जो दो बार ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे थे. वहीं, अब तक सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी ही ऑल इंग्लैंड ओपन का खिताब जीत पाए हैं, जिसमें प्रकाश पादुकोण (1980) और पुलेला गोपीचंद (2001) जैसे दिग्गज खिलाडियों का नाम शामिल है. उनके अलावा, सिर्फ प्रकाश नाथ (1947) और साइना नेहवाल (2015) ही रनर अप बनकर खिताब के करीब पहुंचे थे. ऐसे में अगर लक्ष्य सेन यह फाइनल जीत जाते हैं, तो वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें- T20 WC फाइनल से पहले शुरू हुआ नया विवाद, माइकल वॉन ने ICC पर लगाया पक्षपात का आरोप?

First published on: Mar 08, 2026 12:18 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.