---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2025 से आई भारतीय फैन्स के लिए बुरी खबर, टीम इंडिया का स्टार गेंदबाज चोटिल, मैदान छोड़कर जाना पड़ा बाहर

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए बुरी खबर सामने आई है।

---विज्ञापन---

Kuldeep Yadav Injury: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। दिल्ली के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव फील्डिंग करते हुए बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं। गेंद को रोकने के प्रयास में कुलदीप अपना कंधा चोटिल करवा बैठे। कुलदीप काफी दर्द में दिखाई दिए और उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। कुलदीप की इंजरी ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ-साथ इंडियन टीम की भी टेंशन बढ़ा दी है।

---विज्ञापन---

कुलदीप यादव चोटिल

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में इंडियन क्रिकेट फैन्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए हैं। पारी के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर नीतीश राणा ने जोरदार शॉट खेला। बाउंड्री लाइन के पास खड़े कुलदीप ने चौका बचाने के लिए खुद को पूरी तरह से झोंक दिया, लेकिन फिर भी गेंद बाउंड्री लाइन के पार चली गई। बॉल को रोकने के प्रयास में कुलदीप अपना कंधा चोटिल करवा बैठे।

---विज्ञापन---

कुलदीप काफी देर अपना कंधा पकड़कर लेटे रहे। इसके बाद फिजियो को मैदान पर आना पड़ा। कुलदीप ज्यादा दर्द में दिखाई दिए, जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। कुलदीप की इंजरी ने दिल्ली कैपिटल्स की टेंशन को बढ़ा दिया है।

बेहतरीन फॉर्म में है कुलदीप

कुलदीप यादव के लिए आईपीएल 2025 का सीजन कमाल का रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए कुलदीप अब तक 6 मैचों में 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी कुलदीप ने 4 ओवर के स्पेल में 33 रन खर्च करते हुए यशस्वी जायसवाल का बड़ा विकेट अपने नाम किया।

First published on: Apr 16, 2025 11:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola