हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विराट कोहली के अलावा ये 2 खिलाड़ी बन सकते हैं RCB के कप्तान, ठोक दिया बड़ा दावा

RCB: आरसीबी का कप्तान बनने के लिए दो खिलाड़ियों ने कप्तानी की दावेदारी को मजबूत किया है।

विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी नई टीम के साथ उतरने के लिए तैयार है। 17 सालों से ट्रॉफी का सूखा झेल रही आरसीबी इस बार अपने नए कप्तान का ऐलान करने वाली है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आरसीबी की कप्तानी एक बार फिर से विराट कोहली के कंधे पर जाने वाली है। लेकिन विराट के अलावा दो खिलाड़ियों ने आरसीबी की कप्तानी का दावा ठोका है।

इन 2 खिलाड़ियों ने ठोका दावा

आईपीएल 2025 से पहले देश में इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश भर से कई टीमों ने हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट में आरसीबी के 2 खिलाड़ियों ने अपनी कप्तानी से खासा प्रभावित किया। हम बात क्रुणाल पांड्या और रजत पाटीदार की कर रहे हैं, पाटीदार मध्य प्रदेश की कप्तानी संभाल रहे हैं तो वहीं पांड्या बड़ौदा के खिलाफ कप्तानी संभाल रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने खासा प्रभावित किया है। पाटीदार और क्रुणाल ने अपनी कप्तानी में अपनी टीमों के सेमीफाइनल तक का सफर तय कराया है और ये एक बड़ी उपलब्धि है। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल 2025 से पहले आरसीबी के लिए अपनी कप्तानी की दावेदारी ठोकी है।

रजत हुए रिटेन तो पांड्या की ऑक्शन में खुली किस्मत

पाटीदार को आरसीबी ने आईपीएल 2025 के लिए रिटेन किया था। पाटीदार को आरसीबी ने 11 करोड़ खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। वहीं आईपीएल ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने क्रुणाल को 5.75 करोड़ में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। बता दें कि क्रुणाल पांड्या इससे पहले एलएसजी का हिस्सा थे। कई मौके पर उन्होंने एलएसजी की कप्तानी भी संभाली है।

विज्ञापन

दोनों को अच्छा खासा अनुभव

क्रुणाल पांड्या ने अब तक खेले गए 127 आईपीएल मैच में 22.56 की औसत के साथ 1647 रनों को अपने नाम किया है। इसके अलावा उन्होंने 76 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। वहीं रजत पाटीदार ने अब तक खेले गए 27 आईपीएल मैच में 34.73 की औसत के साथ 799 रनों को अपने नाम किया है। इस दौरान पाटीदार के बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं।

ये भी पढ़ें: ‘पृथ्वी शॉ साहब, दूसरे विनोद कांबली मत बनो…’ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दी भारतीय बल्लेबाज को सलाह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola