IPL 2025: पाकिस्तान और दुबई में जारी चैम्पियंस ट्रॉफी अब खत्म होने की कगार पर है, जिसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का काउंटडाउन शुरू हो जाएगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। इस लीग के शुरू होने से डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी नई जर्सी शेयर कर दी है। टीम ने सोशल मीडिया पर अपने ऑफिशियल हैंडल से एक वीडियो जारी कर फैंस को नई जर्सी की झलक दिखाई है।
जर्सी लॉन्चिंग प्रोग्राम में नजर आए कई खिलाड़ी
जर्सी में तीन बैज भी दिख रहे हैं, जो टीम के तीन खिताब को दर्शाते हैं। जर्सी लॉन्चिंग प्रोग्राम में टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, मयंक मारकंडे और लवनिथ सिसोदिया दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें: CT 2025: सेमीफाइनल में बारिश आई तो कैसे निकलेगा रिजल्ट, किस टीम को मिलेगा फायदा?
ऐसा करने वाली KKR बनेगी पहली टीम
इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी इस साल से एक नया प्रयोग किया है, जिसके तहत अब हर सीजन में मौजूदा चैंपियन टीम की जर्सी की बाजू पर आईपीएल का गोल्डन बैज लगा होगा। इस तरह से केकेआर की टीम इस बैज को पहनकर मैदान पर उतरने वाली पहली टीम बनेगी। इस बैज को लेकर फैंस में काफी उत्साह नजर आ रहा है।
केकेआर ने अब तक नहीं की कप्तान की घोषणा
इस बीच केकेआर ने अभी तक आगामी आईपीएल सीजन के लिए अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है। पिछले साल टीम श्रेयस अय्यर की अगुवाई में दस साल बाद खिताब जीतने में सफल रही थी, लेकिन टीम द्वारा पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन में उन्हें रिटेन नहीं किया गया था।
केकेआर ने इस सीजन में वेंकटेश अय्यर को अपने साथ बनाए रखने के लिए जमकर पैसे बहाए हैं। ऐसे में सभी उम्मीद कर रहे हैं कि टीम कप्तान के तौर पर उन्हीं के साथ आगे बढ़ेगी। कप्तानी के दावेदारों में अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह का नाम भा सामने आया है।
यह भी पढ़ें: कप्तानी छोड़ने के बाद जोस बटलर का छलका दर्द, इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
4 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
8 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines