कप्तानी छोड़ने के बाद जोस बटलर का छलका दर्द, इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Jos Buttler: चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कप्तानी छोड़ने के बाद अब एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।

Jos Buttler

Jos Buttler

Jos Buttler: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद लिमिटेड ओवर क्रिकेट में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। उनकी कप्तानी में टीम पाकिस्तान और दुबई में खेली जा रही चैम्पियंस ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं जीत सकी। कप्तानी छोड़ने के बाद अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जहां अपनी कप्तानी को लेकर बात की है।

विज्ञापन

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘इंग्लैंड के लिए कप्तानी करना एक बहुत बड़ा सम्मान है और मुझे ऐसा करने पर हमेशा गर्व होगा। नतीजे स्पष्ट हैं और ऐसे में यह मेरे और टीम के लिए यह फैसला लेने का सही समय है। मैं इस मौके पर उन सभी खिलाड़ियों और इंग्लैंड के फैंस को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने कप्तान के रूप में मेरा समर्थन किया है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं अपनी पत्नी लुईस और अपने परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं। आप मेरी जॉब के उतार-चढ़ाव के दौरान सपोर्ट के अटूट स्तंभ रहे हैं।’

विज्ञापन

विज्ञापन

हैरी ब्रूक बन सकते हैं टीम के कप्तान

34 साल के बटलर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड के आखिरी लीग मैच से पहले यह घोषणा की, जिसके साथ ही कप्तान के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। बटलर ने माना कि उनका यह फैसला टीम के चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर होने की वजह से लिया गया, जहां टीम को ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। बटलर के कप्तानी छोड़ने के बाद अब टीम के उप-कप्तान हैरी ब्रूक कप्तान बनने के लिए फेवरेट नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ