केएल राहुल ने बताया कैसे ऑस्ट्रेलिया में रन बना सकते हैं भारतीय बल्लेबाज? रोहित-विराट को माननी चाहिए सलाह!

KL Rahul: गाबा टेस्ट के चौथे दिन केएल राहुल ने भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने की तकनीक बताई है।

kl Rahul (4)
विज्ञापन

KL Rahul: गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे। राहुल ने एक तरफ से मोर्चा संभाले रखा जबकि दूसरी ओर से विकेटो का पतन होता जा रहा था। राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग की थी। उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए। हालांकि अब गाबा में अर्धशतकीय पारी खेलकर केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया में रन बनाने का तरीका सभी को बताया है।

केएल राहुल ने बताया तरीका

एडिलेड में खेले गए दूसरे मैच में भी भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। यही सिलसिला गाबा में भी देखने को मिला, जहां पर भारत ने 50 रनों के अंतराल में ही अपने 4 मुख्य बल्लेबाजों को खो दिया। हालांकि एक छोर से केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और टीम इंडिया के लिए अर्धशतकीय पारी खेली।

विज्ञापन

चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद राहुल ने कहा कि हमें तेज और उछाल वाली पिचों पर खेलने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन पहले 20-30 ओवरों में आपको गेंदबाजों को सम्मान देना होगा। गेंद को छोड़ना होगा और जितना संभव हो सके उतना कड़ा खेलना होगा और फिर पुरानी गेंद से खेलने की कोशिश करनी होगी। टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी के लिए यही मेरी योजना है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेनी चाहिए सीख

रोहित शर्मा और विराट कोहली एडिलेड और गाबा में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए देखे गए। एडिलेड और गाबा में विराट कोहली आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे। यही वजह रही कि वह बाहर जाती गेंदों पर शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे। हेजलवुड ने ब्रिसबेन टेस्ट मैच में उन्हें कॉट बिहाइंट आउट किया। वहीं रोहित भी पिच पर समय नहीं दे रहे हैं और अब तक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की 3 पारियों में फ्लॉप हुए। राहुल की तकनीक पर रोहित और विराट को भी तवज्जो देने की जरूरत है।

विज्ञापन

राहुल की बदौलत टीम इंडिया ने बचाया फॉलोऑन

केएल राहुल ने भारत की ओर से 139 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 8 चौके अपने नाम किए। राहुल की ही पारी की बदौलत भारत ने चौथे दिन फॉलोऑन बचा लिया। भारत को फॉलऑन बचाने के लिए 244 रनों की दरकार थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ