India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हेडिंग्ल में खेला जा रहा है। भारत की ओर से पहली पारी में 42 रनों की अहम पारी खेलने वाले केएल राहुल ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक जमा दिया। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया। राहुल ने अर्धशतक के दम पर वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली। इसके अलावा उन्होंने खास लिस्ट में जगह भी बना ली है। राहुल ने अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।
केएल राहुल का कमाल
राहुल ने चौथे दिन के पहले सेशन में ही अर्धशतक बना दिया। खबर लिखे जाने तक वह नाबाद हैं। वह 128 गेंदों में 60 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब तक राहुल 8 चौके जमा चुके हैं। इस पारी की बदौलत राहुल ने अपने नाम बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। वह बतौर सलामी बल्लेबाज टेस्ट प्रारूप में सेना देशों में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय की बराबरी कर ली है। राहुल ने अब तक सेना देशों में 9 बार 50+ स्कोर बनाए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर सुनील गावस्कर हैं, जिन्होंने 57 पारी में 19 बार 50+ स्कोर बनाए हैं। वहीं केएल राहुल, वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय ने 9 बार 50+ स्कोर बनाए हैं।
दूसरी पारी में इन बल्लेबाजों ने किया निराश
भारत की ओर से दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल ने निराश प्रदर्शन किया। पहली पारी में शतक जमाने वाले गिल और जायसवाल फ्लॉप हो गए। जायसवाल ने 11 गेंदों में 4 और सुदर्शन ने 48 गेंदों में 30 रन बनाए। इसके अलावा शुभमन गिल 16 गेंदों में 8 रन बनाकर चलते बने।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
6 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
7 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
7 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
8 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
9 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
9 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
10 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
10 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines