हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

KKR vs LSG: पंत के सामने रहाणे की चुनौती, कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें यहां

IPL 2025: आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 4-4 मैच खेले हैं। इन दोनों टीमों ने 4 में से 2-2 मैचों में जीत हासिल की है।

विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मंगलवार, 8 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें अब तक 4-4 मैच खेल चुकी हैं और दोनों ने ही 2-2 मैचों में जीत दर्ज की है। डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2025 की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की। फिर मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हें एक और हार झेलनी पड़ी। लेकिन अपने पिछले मैच में कोलकाता ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन से हराकर शानदार वापसी की।

केकेआर की तरह ही, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने भी अब तक 4 में से 2 मैच जीते हैं। उन्होंने सीजन की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स से हार के साथ की थी। इसके बाद एलएसजी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। तीसरे मैच में उन्हें पंजाब किंग्स से हार मिली, लेकिन चौथे मैच में उन्होंने मुंबई इंडियंस को हराकर फिर से जीत हासिल की। अब ये दोनों टीमें 8 अप्रैल को दिन के पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगी। उससे पहले हम आपको KKR और LSG के आमने-सामने के रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे।

KKR vs LSG: हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच अब तक कुल 5 मैच खेले गए हैं। इनमें से केकेआर ने 2 मैच जीते हैं, जबकि एलएसजी ने 3 बार जीत दर्ज की है। पिछले सीजन में दोनों टीमें दो बार भिड़ीं, और दोनों ही मैचों में केकेआर ने जीत हासिल की थी। इससे पहले एलएसजी ने कोलकाता के खिलाफ लगातार 3 मैच जीते थे। ईडन गार्डन्स में इन दोनों टीमों के बीच अब तक 2 मुकाबले हुए हैं, जिसमें एक मैच केकेआर ने और एक एलएसजी ने जीता है।

 

KKR vs LSG: पिछले 5 मैचों का रिजल्ट

  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से मैच जीता
  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने 98 रन से शानदार जीत हासिल की
  • लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की
  • लखनऊ सुपर जायंट्स ने 75 रन से बड़ी जीत पाई
  • लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 रन से करीबी मुकाबला जीता

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें