KKR vs LSG Dream: सनराइजर्स हैदराबाद को चारों खाने चित करने के बाद डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर की अगली भिड़ंत अब लखनऊ के नवाबों से होनी है। दोनों टीमों के यह मुकाबला ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाना है। एसआरएच के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने खूब गर्दा उड़ाया था, तो टीम के बॉलर्स का जादू भी सिर चढ़कर बोला था। 23.75 करोड़ में बिकने वाले वेंकटेश अय्यर ने 60 रन की दमदार पारी खेली थी, तो अंगकृष रघुवंशी का बल्ला भी चला था।
गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा ने खासा प्रभावित करते हुए तीन विकेट चटकाए थे। वहीं, वरुण चक्रवर्ती की घूमती गेंदों के आगे लखनऊ के बल्लेबाज बेबस दिखाई दिए थे। दूसरी ओर, ऋषभ पंत की कप्तानी में खेल रही लखनऊ भी जीत की पटरी पर लौट चुकी है। एलएसजी ने आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस को धूल चटाई थी। आइए आपको बताते हैं कौन से वो ग्यारह प्लेयर्स होंगे, जो ड्रीम टीम में आपकी बल्ले-बल्ले करा सकते हैं।
दो विकेटकीपर रखना जरूरी
विकेटकीपर के तौर पर क्विंटन डिकॉक और निकोलस पूरन का आपकी टीम में होना जरूरी है। पूरन इस सीजन कमाल की फॉर्म में दिखाई दिए हैं। 4 मैचों में पूरन 50 की औसत और 218 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 201 रन ठोक चुके हैं। वहीं, डिकॉक का बल्ला भले ही उस कदर नहीं चला है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं, लेकिन आपका दिन होने पर वह आपको भर-भरकर प्वाइंट्स दे सकते हैं। कप्तान के लिए पूरन सबसे सुरक्षित विकल्प होंगे। ग्रैंड लीग में आप डिकॉक पर दांव लगा सकते हैं।
तीन बल्लेबाज रहेंगे असरदार
बल्लेबाजी में रिंकू सिंह, अजिंक्य रहाणे और एडम मार्करम को जगह देना सही होगा। मार्करम का बल्ला पिछले मैच में चला था और उन्होंने 38 गेंदों पर 53 रन की शानदार पारी खेली थी। मार्करम ओपनर की भूमिका निभाते हैं और इसके साथ ही वह पावरप्ले में बल्लेबाजी भी करेंगे, जिसके चलते वह अच्छे प्वाइंट्स दे सकते हैं। रिंकू को आप ईडन गार्डन्स के मैदान पर होने वाले मैच में टीम से बाहर रखने की भूल नहीं कर सकते हैं। इसी ग्राउंड पर आखिरी मैच में उन्होंने 17 गेंदों पर 32 रन जड़े थे।
चार ऑलराउंडर कराएंगे मौज
केकेआर बनाम लखनऊ मैच में चार ऑलराउंडर का आपकी टीम में होना जरूरी है। वेंकटेश अय्यर फॉर्म में वापसी कर चुके हैं, जिसका नमूना उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में पेश कर दिया है। वेंकटेश ने 29 गेंदों में 60 रन ठोके थे। आंद्रे रसेल बल्ले और गेंद दोनों से ही गेम को पलटने का दमखम रखते हैं। सुनील नरेन ओपनिंग का जिम्मा संभालते हैं और चार ओवर का स्पेल भी डालेंगे। नरेन का रिकॉर्ड ईडन गार्डन्स में धांसू रहा है। कप्तान और उपकप्तान के लिए नरेन अच्छी चॉइस होंगे। मिचेल मार्श हर हाल में आपकी टीम में होने चाहिए। मार्श का बल्ला आईपीएल 2025 में जमकर बोल रहा है।
ये दो गेंदबाज होंगे काफी
गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और दिग्वेश सिंह को आप अपनी ड्रीम टीम में जगह दे सकते हैं। दिग्वेश लखनऊ के लिए हर मैच में विकेट निकाल रहे हैं। 4 मैचों में दिग्वेश 6 विकेट ले चुके हैं। मैच केकेआर के होम ग्राउंड पर होना है, जहां पर वरुण का रिकॉर्ड दमदार रहा है।
KKR vs LSG Dream Team
विकेटकीपर- क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन (कप्तान)
बल्लेबाज – रिंकू सिंह, एडम मार्करम, अजिंक्य रहाणे
ऑलराउंडर – वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन (उपकप्तान, आंद्रे रसेल, मिचेल मार्श
गेंदबाज – वरुण चक्रवर्ती, दिग्वेश सिंह
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
41 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
43 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines