Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IPL 2026 से पहले KKR में अचानक हुई स्टार गेंदबाज की एंट्री, आकाशदीप की लेगा जगह

KKR squad IPL 2026: आईपीएल 2026 का धूम धड़ाका अब कुछ दिनों में ही शुरू हो जाएगा. 3 बार का खिताब अपने नाम करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने सीजन से पहले बड़ी चाल दी है. केकेआर ने अपने दल में 28 साल के तेज गेंदबाज को जगह दी है. इस खिलाड़ी की किस्मत चमक गई है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Mar 23, 2026 10:21

KKR squad IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले केकेआर की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. आकाशदीप चोट की वजह से बाहर हो गए थे. इसके पहले टीम के स्टार गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को टीम ने रिलीज कर दिया था. हालांकि अब केकेआर ने सीजन से पहले बड़ी चाल चल दी है. टीम में 28 साल के खिलाड़ी की एंट्री हो गई है. ये खिलाड़ी केकेआर तेज गेंदबाजी विभाग के लिए अहम भूमिका में होगा.

केकेआर का बड़ा ऐलान

आकाशदीप पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. ऐसे में केकेआर ने उनकी जगह सौरभ दुबे को शामिल किया है. सौरभ नेट बॉलर थे, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने अपने स्क्वाड का हिस्सा बना लिया है. वह विदर्भ के लिए घरेलू मैच खेलते हैं. सौरभ पिछले साल हुए आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. इससे पहले सौरभ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में रह चुके हैं. वे रजिस्टर्ड अवेलेबल प्लेयर पूल में शामिल थे. इस वजह से उन्हें केकेआर ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया. टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता सुब्रतो बनर्जी ने दुबे की तारीफ की है. उनका मानना है कि वह एक प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं.

---विज्ञापन---

वह गेंद से स्विंग कराने के साथ पिच से एक्स्ट्रा बाउंस भी हासिल करते हैं. इसके अलावा हर्षित राणा भी टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं. वह भी चोटिल चल रहे हैं. हालांकि फ्रेंचाइजी ने उनके रिपलेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. आईपीएल 2026 में केकेआर अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को करेगी, जहां केकेआर का सामना पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस से होगा. ये मैच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में होगा. केकेआर अपना चौथा खिताब जीतने की नियत से आईपीएल 2026 में उतरेगी.

आईपीएल 2026 के लिए केकेआर का अपडेटेड स्क्वाड

रिंकू सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरून ग्रीन, फिन एलेन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी दहिया, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, राहुल त्रिपाठी, टिम सेफर्ट, सौरभ दुबे, रचिन रवींद्र.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 23, 2026 10:21 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.