IPL 2026: RR का होम ग्राउंड चेंज होने पर फिर उठे सवाल, जयपुर से 2000 KM दूर वेन्यू का कितना होगा असर?

Ravichandran Ashwin On Rajasthan Royals Home Ground: राजस्थान का ट्रेडिशनल होम ग्राउंड जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम रहा है, लेकिन आईपीएल 2026 के पहले फेज का होम वेन्यू गुवाहाटी का बरसापारा स्टेडियम बनाया है, जो कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स को हैरान कर रहा है.

RR Guwahati

Barsapara Cricket Stadium Guwahati: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के पहले फेज के लिए अपना होम ग्राउंड असम के गुवाहाटी शहर का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम बनाया है, जो जयपुर से तकरीबन 2000 किलोमीटर दूर है. इसको लेकर फिर सवाल उठ रहे हैं. भारत के पूर्व स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने आरआर टीम की वेन्यू स्ट्रैटेजी पर अपने विचार शेयर किए हैं.

विज्ञापन

होम वेन्यू पर सवाल

39 साल के अश्विन ने आगे कहा, ‘मुझे लगा कि जब उन्होंने रविंद्र जडेजा और सैम करन, दोनों को साइन किया, तो उनकी टीम में थोड़ा सुधार हुआ. उनके फेवर में कई चीजें हैं, तो कई चीजें उनके पक्ष में नहीं भी हैं.’ फिर उन्होंने वेन्यू को लेकर एक अहम चिंता की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘वो किसी एक वेन्यू पर नहीं खेल रहे हैं, और ये बिल्कुल भी सही नहीं है.’

विज्ञापन

‘कंसिस्टेंसी भी जरूरी’

रियान पराग के असम से जुड़ाव के बारे में बात करते हुए अश्विन ने कहा, ‘मुझे पता है कि रियान पराग कप्तान हैं और उन्हें असम में सपोर्ट मिलेगा; मैं यह सब समझता हूं,’ लेकिन उन्होंने कंसिस्टेंसी पर जोर देते हुए कहा, ‘अगर आप खेलना चाहते हैं, तो पूरा सीजन वहीं खेलें.’

विज्ञापन

अपने एक्सपीरिएंस को किया याद

अपने खुद के तजुर्बे से सीखते हुए उन्होंने याद किया, ‘जब मैं पंजाब किंग्स का कप्तान था, तब हमें इंदौर में कुछ मैच खेलने पड़े थे, और यह एक बहुत बड़ा फैक्टर होता है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे पता है कि गेट कलेक्शन और फैन सपोर्ट होता है,’ और आखिर में एक पर्सनल नोट पर बात खत्म करते हुए कहा, ‘RR का एक बहुत प्यारा ब्रांड और इकोसिस्टम है; ये मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि मुझे उस टीम का माहौल बहुत पसंद आया था.’

नई उम्मीदों का सफर

2025 का सीज़न राजस्थान रॉयल्स के लिए निराशाजनक रहा, जो सिर्फ 4 जीत के साथ 9वें स्थान पर रही. रियान पराग की कप्तानी में आरआर 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने कैंपेन की शुरुआत करेगी. 19वां सीजन रियान पराग की कप्तानी का भी बड़ा इम्तिहान होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ