IPL 2026: 'इन खिलाड़ियों को बाहर करो…', ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar on foreign players: आईपीएल 2026 से पहले सुनील गावस्कर ने उन खिलाड़ियों पर अपनी भड़ास निकाली है, जो इस लीग को हल्के में लेने की कोशिश करते हैं. सुनील ने सीजन से पहले विदेशी खिलाड़ियों को सुनाया है, जो खिलाड़ी शुरुआती मैच नहीं खेलना चाहते हैं.

Cricket News - 2026-03-23T093918.916

Sunil Gavaskar on foreign players: आईपीएल 2026 से पहले सभी टीमों के कैंप लग चुके हैं. 10 टीमें अपनी तैयारियों को मुकम्मल करने में जोरों शोरों के साथ जुटी हैं. कई खिलाड़ी चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. हालांकि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जो अपनी फिटनेस को देखते हुए शुरुआती मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे. इन खिलाड़ियों पर सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान देते हुए फटकार लगाई है.

विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने लगाई फटकार

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड,पैट कमिंस, और मिचेल स्टार्क फिटनेस संबंधी चिंताओं के कारण पहले तीन मैच नहीं खेला पाएंगे. खबरों के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इन गेंदबाजों के वर्कलोड को मैनेज कर रही है.

विज्ञापन

“हमें पहले से ही कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जानकारी मिल रही है जो विभिन्न कारणों से उपलब्ध नहीं होंगे, और इनमें से किसी भी कारण की जानकारी उन्हें फ्रेंचाइजी द्वारा चयन से पहले नहीं दी गई थी. जब तक फ्रेंचाइजी मालिक सख्त रुख नहीं अपनाते और इन खिलाड़ियों को टीम से बाहर नहीं करते, तब तक खिताब जीतने के उनके प्रयासों में बाधा आएगी. टीम बनाने की सारी योजना, जिसके बारे में उनका मानना ​​है कि वह उन्हें जीत दिलाने में मदद करेगी, तब धरी की धरी रह जाती है जब खिलाड़ी अपनी मर्जी से कभी भी आने का फैसला करते हैं.”

खिलाड़ी फायदा उठाते हैं-गावस्कर

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. हालांकि अब तक कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टीम के साथ नहीं जुटे हैं. गावस्कर ने आगे कहा “फ्रेंचाइजी के मालिक अपने खिलाड़ियों को सुविधा देने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं, अक्सर उनके परिवारों को खिलाड़ियों के साथ समय बिताने के लिए आने का खर्च उठाते हैं, और यह सब करोड़पति खिलाड़ियों पर कोई बोझ नहीं पड़ता. यह भारतीय तरीका और आतिथ्य सत्कार है, जिसे अक्सर कुछ लोग अपना अधिकार समझ लेते हैं और फिर इसका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ