Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

केंद्र सरकार से विनेश फोगाट को भारत रत्न देने की मांग, खाप पंचायत ने गोल्ड मेडल देकर लिया बड़ा फैसला

Vinesh Phogat News : भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस से भारत आ गई हैं। हरियाणा में उनका सम्मान किया जा रहा है। इस बीच खाप पंचायत ने उन्हें खाप के गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। उन्होंने केंद्र सरकार से रेसलर को भारत रत्न देने की मांग की।

Author
Edited By : Deepak Pandey Updated: Aug 25, 2024 16:15
vinesh phogat
खाप पंचायत ने विनेश फोगाट को किया सम्मानित।

Vinesh Phogat News : पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल कुश्ती मुकाबले में अयोग्य घोषित होने के बाद रेसलर विनेश फोगाट को भारत में सम्मान मिल रहा है। इसे लेकर खाप पंचायत ने रविवार को एक बैठक की और विनेश फोगाट को लेकर बड़ा फैसला लिया। खाप ने केंद्र सरकार से विनेश फोगाट के लिए भारत रत्न की मांग की। साथ ही रेसलर को खाप पंचायत के गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। खाप ने कहा कि यह इतिहास में पहली बार है कि जब खाप पंचायत ने किसी खिलाड़ी को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।

इस बीच पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, अब भी लड़ाई शुरू है। परमात्मा शक्ति बनाए रखे। बेटियों को हौसला दीजिए, जो आपके आत्मसम्मान को बढ़ाएंगी। इतना प्यार, मान सम्मान मिलेगा, यह कभी नहीं सोचा था। अगर गोल्ड मेडल भी लाती तो ऐसा सम्मान नहीं मिलता, यह मुझे जो सम्मान मिला, यह समस्त बेटियों का सम्मान है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Happy Birthday Vinesh Phogat: पेरिस में मेडल जीतने से चूकने वाली विनेश का ये रिकॉर्ड जानकर हो जाएंगे हैरान

सत्य की हमेशा जीत होती है : विनेश फोगाट

उन्होंने आगे कहा कि मैं सड़कों पर लड़ रही थीं। आप सभी ने मेरा हौसला बढ़ाया, हिम्मत बढ़ाई, पूरा परिवार और समाज मेरे साथ रहा। हमेशा सत्य की जीत होती है। हमारा अधूरा सपना रह गया, आप हौसला बनाए रखिए। हमारी बहनों के संघर्ष के साथ खड़े हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : क्या विनेश फोगाट कांग्रेस जाॅइन करने वाली हैं? सवाल पर क्या बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा

पापा होते तो बहुत खुश होते : रेसलर

रेसलर ने आगे कहा कि मेरे पापा आज नहीं हैं। वो होते तो बहुत खुश होते। मां ने मुझे जितना सिखाया है, उसके लिए मैं अपनी मां को धन्यवाद देती हूं। यही कामना करती हूं कि ईश्वर मुझे शक्ति और ताकत देना। आपका कर्ज कभी नहीं चुका सकती हूं। ये बेटियां एक दिन चार चांद लगाएंगी।

First published on: Aug 25, 2024 04:14 PM

संबंधित खबरें