हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: 8 साल बाद वापसी नहीं रही यादगार, खाता भी नहीं खोल सके Karun Nair, 4 गेंदों में हुआ काम तमाम

Karun Nair: करुण नायर का टेस्ट क्रिकेट में कमबैक अच्छा नहीं हुआ है। करुण इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की फर्स्ट इनिंग में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं।

विज्ञापन
Karun Nair

Karun Nair Comeback: 8 साल बाद भारत की टेस्ट टीम में लौटे करुण नायर के लिए यह वापसी यादगार नहीं रही है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की फर्स्ट इनिंग में करुण अपना खाता तक नहीं खोल सके। करुण की पारी का अंत सिर्फ 4 गेंदों में हो गया। बेन स्टोक्स की गेंद पर जोरदार प्रहार करने के प्रयास में करुण गेंद को सीधा फील्डर के हाथों में खेल बैठे। करुण को ना चाहते हुए भी सिर झुका कर पवेलियन की ओर लौटना पड़ा। करुण का इस तरह से आउट होना करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैन्स का भी दिल तोड़ गया।

करुण का नहीं खुल सका खाता

कप्तान शुभमन गिल के आउट होने के बाद भारतीय टीम की जर्सी पहनकर करुण नायर 8 साल बाद मैदान पर उतरे। हर किसी को उम्मीद थी कि करुण इस वापसी को यादगार बनाएंगे और जबरदस्त पारी खेलेंगे। हालांकि, करुण और भारतीय फैन्स के अरमानों पर बेन स्टोक्स ने पानी फेर दिया। स्टोक्स की गेंद को करुण ने जोर से मारने का प्रयास किया, लेकिन शॉर्ट कवर पर खड़े ओली पोप ने गजब की फील्डिंग एफर्ट दिखाते हुए लाजवाब कैच लपक लिया। पोप के धांसू कैच की वजह से करुण को बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा। करुण की पारी का अंत सिर्फ 4 गेंदों में ही हो गया।

विज्ञापन

टीम इंडिया ने गुच्छों में गंवाए विकेट

शुभमन गिल के पवेलियन लौटने के बाद भारतीय बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से लड़खड़ा गया। गिल जब आउट हुए, तो भारतीय टीम के स्कोर बोर्ड पर 430 रन लगे हुए थे। मगर दूसरे दिन के लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने 454 तक पहुंचते-पहुंचते अपने 7 विकेट गंवा दिए हैं। यानी टीम इंडिया ने 24 रनों के अंदर अपने चार बड़े विकेट गंवा दिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola