Karun Nair: भारतीय टीम के लगभग सभी खिलाड़ी इस समय आईपीएल में अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं। वहीं, बीसीसीआई इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के साथ-साथ भारत और इंग्लैंड के बीच जून में होने वाली टेस्ट सीरीज पर भी नजर बनाए हुए है।
हालांकि, सीरीज अभी कुछ महीने दूर है, लेकिन उसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे करुण नायर के अच्छे दिन वापस आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।
करुण नायर की वापसी संभव
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज जून से शुरू होगी। यह एक लंबी और चुनौतीपूर्ण सीरीज होगी, जिसके लिए अब तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज से पहले भारत ए टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जिसमें करुण नायर के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। करुण नायर इस समय घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं।
करुण नायर का धमाकेदार प्रदर्शन
करुण नायर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने नौ मैचों में चार शतक और दो अर्धशतक की मदद से 863 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के दम पर वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में अभी वक्त है और बीसीसीआई इसके लिए आईपीएल के आखिरी दौर में टीम की घोषणा करेगा। वहीं, इस सीरीज में भी रोहित शर्मा बतौर कप्तान नजर आ सकते हैं। हालांकि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, फिर भी संभावना है कि रोहित शर्मा ही टीम की कमान संभालेंगे।
भारत ए टीम खेलेगी दो चार दिवसीय मैच
खबरों के मुताबिक, मई-जून में जब भारत की एक टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेलेगी, तो उसमें टीम इंडिया के कई खिलाड़ी शामिल किए जा सकते हैं। इस दौरान भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दो चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे।
आईपीएल 2025 का फाइनल 25 मई को होगा और इसके तुरंत बाद 30 मई से पहला चार दिवसीय मुकाबला खेला जाएगा। माना जा रहा है कि जो छह टीमें प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएंगी, उनके खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं। इसके बाद 6 जून से दूसरा चार दिवसीय मैच खेला जाएगा।
2017 के बाद से नहीं खेले कोई टेस्ट
करुण नायर अब तक भारत के लिए 6 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिनकी 7 पारियों में उन्होंने 374 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 62.33 का रहा है और स्ट्राइक रेट लगभग 73 के करीब है। उनके नाम एक शानदार शतक भी दर्ज है।
करुण नायर ने 2016 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन आखिरी बार वह मार्च 2017 में टेस्ट मैच खेले थे। तब से उन्हें भारतीय टीम में मौका नहीं मिला। हालांकि, फिलहाल उन्हें भारत ए टीम में जगह देने की चर्चा हो रही है, लेकिन अगर वह अच्छे प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में भी वापसी कर लें, तो यह कोई बड़ी बात नहीं होगी।
संबंधित खबरें
रोहित-विराट की जोड़ी अब 4 नवंबर को मैदान पर आएगी नजर, फैंस को करना होगा 1 महीने का इंतजार
40 mins agoMS Dhoni की वजह से वेस्टइंडीज ने जीता तीसरा वनडे? ऐतिहासिक जीत के बाद शाई होप ने किया बड़ा खुलासा
46 mins agoIND vs WI: तीसरे वनडे में मिली हार के ये 5 खिलाड़ी हैं जिम्मेदार, सीरीज जीतने का मजा हुआ खराब
3 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद क्या बोले शुभमन गिल? बताई मैच गंवाने की असली वजह
11 hrs agoIND vs WI: शाई होप की 162 रनों की पारी से भारत को मिली शिकस्त, वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
12 hrs agoIND vs WI: शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, लगातार दूसरा शतक जड़कर बनाए 3 बड़े कीर्तिमान
12 hrs agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त, ब्राजील ने 4-0 से हराकर दर्ज की जीत
13 hrs agoAsian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश? जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी
14 hrs agoIND vs PAK: भारत और पाकिस्तान ने मिलकर बना दिए सबसे ज्यादा रन, 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
14 hrs agoINDC vs AUSC: इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया, युवराज-धवल बने जीत के हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines