केन विलियमसन ने तोड़ दिया सुनील गावस्कर का महारिकॉर्ड, बन गए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Kane Williamson: केन विलियमसन ने महान सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साथ ही इस कीवी बल्लेबाज ने जैक कैलिस और युनिस खान को भी पीछे छोड़ा है।

NZ vs ENG (1)

Kane Williamson: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला 28 नवंबर से खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केन विलियमसन ने दूसरी पारी में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरी पारी में अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन सबसे तेज 9 हजार टेस्ट रन पूरा करने के मामले में विलियमसन ने सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया। वह टेस्ट में 9 हजार रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

विज्ञापन

केन विलियमसन ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड

केन विलियमसन टेस्ट में सबसे तेज 9 हजार रन पूरा करने वाले दुनिया के 8वें बल्लेबाज बन गए हैं। लेकिन इस दौरान केन ने सुनील गावस्कर के अलावा साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज जैक कैलिस और पाकिस्तान के युनिस खान को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन

केन विलियमसन ने 181 टेस्ट पारियों में 9 हजार रनों को पूरा किया, जबकि सुनील गावस्कर ने 192 पारियों में 9 हजार टेस्ट रन बनाने का कारनामा किया था। वहीं कैलिस ने 189 और युनिस ने 184 पारियां की मदद से 9 हजार रन बनाए थे। अब विलियमसन ने इन 3 दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए अपना झंडा गाड़ दिया है।

बता दें कि टेस्ट में सबसे कम पारियों में 9 हजार रन पूरा करने का कारनामा कुमार संगाकारा के नाम है। उन्होंने 172 पारियों में ये कारनामा किया था। वहीं लिस्ट में दूसरा नाम स्टीव स्मिथ का है। उन्होंने 174 पारियों में 9 हजार रन बनाए थे। इसके अलावा राहुल द्रविड़ को 9 हजारी बनने में 176 पारियों की मदद लेनी पड़ी थी।

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में केन विलियमसन

केन विलियमसन ने हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भाग नहीं लिया था। वह इंजरी की समस्या से जूझ रहे थे। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने वापसी की और बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में इंग्लिश टीम के खिलाफ 93 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 86 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

मैच का हाल

पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 348 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 499 रन बनाए। वहीं तीसरी पारी में न्यूजीलैंड ने 155/6 रन बना लिए हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड के पास 4 रन की बढ़त है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ