'इतना मत गिरो…', श्रेयस अय्यर को लेकर क्यों बुरी तरह ट्रोल हुई KKR? सामने आई बड़ी वजह

आईपीएल 2026 के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स को सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा. श्रेयस अय्यर को लेकर आलोचकों ने केकेआर को बुरी तरह घेरा है. क्या है मामला आइए जानते हैं.

Cricket News - 2026-05-27T190946.527

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का सफर खत्म हो गया है. अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में कोलकाता ने खराब प्रदर्शन किया और प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना सकी. केकेआर का कोई भी खिलाड़ी इस सीजन खासा प्रभावित नहीं कर सका. अब कोलकाता को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करना भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर इस फ्रेंचाइजी को लगातार ट्रोल किया जा रहा है. क्या है इसकी वजह आइए जानते हैं.

विज्ञापन

कोलकाता क्यों हुई ट्रोल?

26 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें टीम ने आईपीएल 2024 की चैंपियन बनने के बाद वाली तस्वीरें बनाकर साझा की. लेकिन इस तस्वीर में श्रेयस अय्यर नहीं थे, जिन्होंने इस टीम को साल 2024 में 10 साल बाद खिताब जिताया था. इसके बाद केकेआर को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है.

विज्ञापन

यूजर्स ने केकेआर को यहां तक कह दिया की इतना मत गिरो. गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर खुद इस बात का इकरार कर चुके हैं कि उन्हें कोलकाता को ट्रॉफी जिताने का क्रेडिट नहीं मिला. केकेआर ने अय्यर को आईपीएल 2025 से पहले रिलीज कर दिया था. बाद में पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. अय्यर ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया. हालांकि आरसीबी के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स को प्लेऑफ आईपीएल 2026 में पहुंचने के लिए राजस्थान की हार पर निर्भर रहना था. लेकिन राजस्थान ने मुंबई को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया और अपनी जगह प्लेऑफ में बना ली. ऐसे में टीम का सफर खत्म हो गया था. हालांकि पंजाब किंग्स ने अपने शुरुआती 6 मैच जीते थे. हालांकि इसके बाद टीम को लगातार 6 हार का सामना करना पड़ा. आईपीएल 2026 में अय्यर ने 14 मैचों की 13 पारियों में 55.33 की औसत के साथ 498 रन बनाए. उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ