---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Who Won Yesterday Cricket Match (27 May, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, SRH vs RR T20 Match: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को रौंदा, देखें हाइलाइट्स, अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

Kal Ka Match Kaun Jeeta, Who Won Yesterday IPL Match 27 May 2026, SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 47 रनों से हरा दिया है. RR ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन बनाए तो वहीं सनराइजर्स जवाब में महज 196 रन ही बना पाई.

---विज्ञापन---

Kal Ka Match Kaun Jeeta, Who Won Yesterday IPL Match 27 May 2026, SRH vs RR: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच राजस्थान रॉयल्स की टीम ने धमाकेदार जीत हासिल कर ली है. राजस्थान रॉयल्स की टीम शुरुआत से ही इस मैच में फ्रंटफुट पर नजर आई. वैभव सूर्यवंशी की 97 रनों की पारी के दम पर राजस्थान ने मुल्लांपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 243 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में सनराइजर्स की टीम शुरुआत से ही बल्लेबाजी करते हुए ताश के पत्तों की तरह बिखरती हुई नजर आई. टीम लक्ष्य का पीछे करते हुए महज 196 रन ही बना पाई.

किसने जीता था टॉस? (Who Won Toss)

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज इस अहम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे.

---विज्ञापन---

राजस्थान ने 20 ओवरों में खड़ा किया 243 का स्कोर

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए इस एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने रनों का अंबार लगाया. इस हाई स्कोरिंग मैच में वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की ताबड़तोड़ पारियों के दम पर राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 243 रनों का स्कोर खड़ा किया. वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही सनराइजर्स के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए बड़े स्कोर के संकेत दे दिए थे. वैभव ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए मजह 29 गेंदों में 97 रनों की यादगार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस एक पारी से कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. उनके साथ-साथ ध्रुव जुरेल ने भी इस मैच में 21 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. एक वक्त पर राजस्थान की टीम 270 से भी ऊपर के स्कोर पर जाती नजर आ रही थी लेकिन सनराइजर्स के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में लगाम कसी.

सनराइजर्स के बल्लेबाज नहीं कर पाए लक्ष्य का पीछा

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मैच में शुरुआती से ही पिछड़ती हुई नजर आई. फिर चाहें गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की टीम ने अपना पहला विकेट बिना खाता खुले ही गंवा दिया था. अभिषेक शर्मा इस मैच में एक रन भी नहीं बना पाए. इसके बाद ईशान किशन, ट्रेविस हेड जैसे बल्लेबाजी भी सस्ते में चलते बने. यश राज पुंजा ने हेनरिक क्लासेन का विकेट हासिल करते ही मैच को राजस्थान की तरफ झुका दिया. इसके बाद सनराइजर्स की पूरी टीम महज 196 रन ही बना पाई.

---विज्ञापन---

कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच? (Who Won POTM Award)

वैभव सूर्यवंशी को उनकी इस बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया है. उन्होंने इस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने रिकॉर्ड 12 गगनचुंबी छक्के जड़े. इसी के साथ वो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजी भी हन चुके हैं.

ये भी पढ़िए- टेस्ट मैच सिर्फ 4 दिन का ही क्यों हो रहा है? ICC का एक नियम जिसके बारे में नहीं जानते ज्यादा लोग

---विज्ञापन---

First published on: May 28, 2026 12:01 AM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola