---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

SRH vs RR: मुल्लांपुर में आया वैभव सूर्यवंशी का तूफान, गगनचुंबी छक्के जड़ चकनाचूर किया क्रिस गेल का महारिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi breaks Chris Gayle Record: वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते हुए क्रिस गेल के रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वो एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं.

---विज्ञापन---

Vaibhav Sooryavanshi breaks Chris Gayle Record: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरज रहा है. उन्होंने एक बार फिर से अपने चिर परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ी दी हैं. इस मैच में उन्होंने अपना छक्का जड़ अपना अर्धशतक पूरा किया और इसी के साथ उन्होंने क्रिस गेल के एक बड़े रिकॉर्ड को भी धराशाई कर दिया है. उन्होंने इस मैच में महज 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ इतिहास रचने का काम किया. इसी के साथ उन्होंने क्रिस गेल का एक बड़ा रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया है. 

वैभव ने तोड़ डाला क्रिस गेल का महारिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 8 छक्के जड़ते ही क्रिस गेल का महारिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है. उनके नाम अब आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड हो गया है. क्रिस गेल ने नाम साल आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड था. उन्होंने साल 2012 में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था. 14 साल के बाद अब 15 साल के वैभव ने उनका ये रिकॉर्ड खत्म कर दिया है. इसी सीजन वो आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे.

---विज्ञापन---

वैभव ने मुल्लांपुर में गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में मैदान के हर कोने में रन बनाए. उन्होंने 29 गेंदों की पारी में 97 रन बनाए और 11 गगनचुंबी छक्के जड़े. आईपीएल के नॉकआउट मैचों में ये किसी भी बल्लेबाज की तरफ से लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था. वैभव ने पैट कमिंस के एक ओवर में लगातार 3 छक्के जड़ अपनी प्रतिभा का आभास कराया और इसके बाद गेंदबाज बदलते रहे लेकिन वैभव का बल्ला नहीं रुका. 

क्रमबल्लेबाजसीजनछक्के
1वैभव सूर्यवंशी202661*
2क्रिस गेल201259
3आंद्रे रसेल201952
4क्रिस गेल201351
5जोस बटलर202245

ये भी पढ़िए- SRH vs RR IPL 2026 Eliminator, Aaj ka Toss: किसने जीता आज का टॉस? यहां जानें पूरी डिटेल्स

First published on: May 27, 2026 08:17 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola