PAK vs NZ: पाकिस्तान के खिलाफ केन विलियमसन का बड़ा कारनामा, हाशिम अमला का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर

PAK vs NZ: केन विलियमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही ट्राई सीरीज के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Kane
विज्ञापन

Kane Williamson: पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच 8 फरवरी से पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने इस मैच में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में अमला को पछाड़ा है।

केन विलियमसन का बड़ा कारनामा

इस मैच में केन विलियमसन को हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल 12 रनों की दरकार थी। विलियमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में 12 रन पूरे किए और हाशिम अमला को तीनों ही प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पछाड़ दिया। दरअसल हाशिम अमला ने अपने करियर में कुल 349 मैचों की 437 पारियों में 48.34 की औसत के साथ 18672 रन बनाए हैं। लेकिन अब विलियमसन उन्हें पीछे छोड़ चुके हैं। विलियमसन ने अब 364 मैच में 18,719 रन बनाकर अमला का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

विज्ञापन

विलियमसन की शानदार अर्धशतकीय पारी

विलियमसन ने इस मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है। उन्होंने इस मैच में 89 गेंदों में 58 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके भी निकले। हालांकि वह अपनी पारी को शतक में तब्दील नहीं कर पाए। 26.2 ओवर में उन्हें शाहिन अफरीदी ने आउट कर पवेलियन भेजा।

न्यूजीलैंड ने बनाया विशाल स्कोर

पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 330 रन बनाए हैं। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन ग्लेन फीलिप्स ने बनाए। उन्होंने 74 गेंदों में 106 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके के अलावा 7 छक्के शामिल थे। उनके अलावा डेरिल मिचेल ने भी 81 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा विकेट शाहिन अफरीदी ने लिए। उन्होंने 10 ओवर में 88 रन खर्च कर 3 विकेट लिए। इसके अलावा अबरार अहमद को 2 सफलता मिली।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ