Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

‘ICC सो रही थी क्या…’, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने फिर उगला जहर, सरेआम दिया बड़ा बयान

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत नहीं होगी. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार कर दिया है. ऐसे में अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने आईसीसी के खिलाफ जहर उगला है.

Author
Edited By : Alsaba Zaya Updated: Feb 3, 2026 16:17
पूर्व खिलाड़ी ने दिया बयान
पूर्व खिलाड़ी ने दिया बयान

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है. 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने वाला था. लेकिन अब इस मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल ने अब आईसीसी के खिलाफ जहर उगला है. उन्होंने बड़ा बयान देते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पीछे न हटने की हिदायत दी है.

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने उगला जहर

आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारत के खिलाफ मुकाबला न खेलने पर फिर से विचार करने की सलाह दी है. हालांकि अब आईसीसी पर कामरान अकमल ने बड़ी सलाह दी है. उन्होंने कहा “पीसीबी को पीछे नहीं हटना चाहिए! आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के अपने रुख पर पुनर्विचार करने को कहा है. क्या एशिया कप के हाइब्रिड प्रारूप में होने के दौरान आईसीसी सो रही थी? क्या आईसीसी तब सो रही थी जब भारत ने कहा था कि वह चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में नहीं खेलेगा और केवल तटस्थ मैदान पर खेलेगा? दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बावजूद पाकिस्तान ने भारत में कितनी बार खेला है? मैं खुद वहां गया हूं. आईसीसी को इन बातों पर तीन साल पहले ही विचार कर लेना चाहिए था.”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के उस्मान तारिक कर रहे ‘भट्टा’ गेंदबाजी? T20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय अंपायर के जवाब ने मचाई खलबली!

करोड़ों का होगा नुकसान

अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलती हैं तो आईसीसी के अलावा प्रसारकों को करोड़ों रुपये का नुकसान होगा. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार कुल 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान होगा. ऐसे में आईसीसी ने पाकिस्तान को एक बार फिर से सोचने की सलाह दी है.

---विज्ञापन---

साल 2008 से भारत और पाकिस्तान के बीच घरेलू सीरीज नहीं खेली गई है. दोनों देश केवल आईसीसी और एसीसी के टूर्नामेंट में खेलते हैं. दोनों देश एशिया कप 2025 फाइनल में आखिरी बार आमने सामने हुए थे.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup में होगा IND vs PAK मैच! पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी

First published on: Feb 03, 2026 04:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.