हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: गुवाहाटी में टीम इंडिया की हालत देख गौतम गंभीर पर भड़का पूर्व कप्तान, जमकर सुनाई खरी खोटी

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहले मैच में टीम इंडिया को 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. अब दूसरे मैच में भी टीम इंडिया हार की कगार पर खड़ी है. गुवाहाटी में टीम इंडिया का बुरा हाल देखकर पूर्व भारतीय कप्तान ने गौतम गंभीर पर भड़ास निकाली है.

विज्ञापन

India vs South Africa: गुवाहाटी में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से खेल रही है. इस मैच में भारतीय टीम की हालत पतली है. भारतीय बल्लेबाजी विभाग ने तीसरे दिन खराब खेल दिखाया, जिसकी वजह से साउथ अफ्रीका खेल में काफी आगे निकल गई. अब भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की आलोचना हो रही है. इस कड़ी में पूर्व भारतीय कप्तान के श्रीकांत का भी नाम शामिल हुआ.

गौतम गंभीर की हुई आलोचना

के श्रीकांत ने गुवाहाटी टेस्ट मैच में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कुलदीप यादव ने कहा था कि विकेट पर कुछ नहीं हो रहा है. लेकिन आज हमारे बल्लेबाज़ हार्मर और महाराज के सामने स्लिप में किनारे की ओर झुके और जेनसन की शॉर्ट गेंदों पर भी आउट हुए. तथाकथित रोड पर बाउंसर से पांच विकेट.

वहीं पंत पर भी श्रीकांत गुस्सा हुए. उन्होंने कहा कि वे कहेंगे कि यह उनका स्वाभाविक खेल है. लेकिन वह कप्तान हैं. क्या उन्हें स्थिति नहीं समझनी चाहिए?

विज्ञापन

वहीं, गंभीर की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि अक्षर क्यों नहीं खेले? क्या वह चोटिल थे? वह हर जगह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. लगातार बदलाव और काट-छांट क्यों? उन्होंने आगे कहा कि गंभीर का तरीका अंतहीन कोशिशों और गलतियों जैसा लग रहा था. गौतम गंभीर जो चाहें कह सकते हैं – मुझे परवाह नहीं. मैं कप्तान और चयनकर्ताओं का अध्यक्ष रह चुका हूं. मुझे पता है कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं.

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन दोबारा मैदान पर नजर आएंगे हार्दिक पांड्या 

विज्ञापन

भारतीय टीम की खस्ता हालत

साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 201 रनों पर सिमट गई. इसके अलावा साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में 260/5 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. भारत को जीत के लिए साउथ अफ्रीका ने 549 रनों का टारगेट दिया है.

ये भी पढ़ें- ‘रोते-रोते तबीयत…’, स्मृति मंधाना से शादी टलने के बाद पलाश मुच्छल क्यों हुए अस्पताल में भर्ती? मां ने बताई वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola