टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन दोबारा मैदान पर नजर आएंगे हार्दिक पांड्या 

Team India: एशिया कप 2025 के दौरान टीम इंडिया के सुपरस्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे. जिसके कारण ही वो फाइनल मुकाबले में खेल भी नहीं सके थे. एशिया कप 2025 के बाद हार्दिक मैदान पर कमबैक नहीं कर सके हैं. अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी पांड्या टीम का हिस्सा नहीं हैं. इस बीच सभी पांड्या के फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है. 

Hardik Pandya

Hardik Pandya

Team India: वाइट बॉल क्रिकेट में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए बड़े मैच विनर हैं. ऐसे में उनके नहीं खेलने से टीम टी20 और वनडे फॉर्मेट में कमजोर नजर आ रही है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में ही वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान हुआ. जिसमें पांड्या का नाम शामिल नहीं है. अब भारतीय टीम के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है. तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर पांड्या के वापसी का डेट अब सामने आ गया है. जिसके बारे में खुद कोच ने बताया है. 

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या जल्द करेंगे वापसी 

पीटीआई के रिपोर्ट्स के मुताबिक बड़ौदा टीम के हेड कोच मुकुंद परमार ने कहा है कि हार्दिक पांड्या ग्रुप स्टेज के अधिकतर मैचों के लिए उपलब्ध रहने वाले हैं. भारतीय टीम के चयनकर्ता भी इस दौरान पांड्या पर नजर बनाए रखेंगे. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 26 नवंबर से होने वाली है. वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मुकाबलों के बाद टीम इंडिया 5 मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगी. जिसकी शुरुआत 9 दिसंबर को होने वाली है. ऐसे में पांड्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के शेड्यूल का आज होगा ऐलान, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव? 

टी20 विश्व कप के लिए तैयारी कर रहे हैं पांड्या 

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया के लिए बहुत ही अहम खिलाड़ी हैं. ऐसे में घरेलू मैदान पर होने वाले अगले 10 टी20 मैचों में पांड्या खेलते हुए नजर आ सकते हैं. पांड्या दक्षिण अफ्रीका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलते हुए नजर आ सकते हैं. टी20 विश्व कप 2026 से पहले टीम इंडिया पांड्या को बहुत ही संभाल कर इस्तेमाल करना चाहेगी. टीम इंडिया के लिए पांड्या के 4 ओवर गेंदबाजी में बहुत ही अहम साबित होंगे. वहीं बल्लेबाजी में तो वो मैच फिनिशर की भूमिका में नजर ही आने वाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ