IND vs NZ: तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, अचानक बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी!

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैच की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय स्टार गेंदबाज हिस्सा नहीं ले पाएगा। ऐसा ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है।

IND vs NZ (6)
विज्ञापन

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 1 नवंबर से खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच के लिए जसप्रीत बुमराह उपलब्ध नहीं रहेंगे। एक्सप्रेस स्पोर्ट्स के मुताबिक जसप्रीत बुमराह को तीसरे टेस्ट के लिए आराम दिया जाएगा।

इस वजह से मिलेगा आराम

रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में होने वाली आगामी बॉर्ड गावस्कर ट्रॉफी के लिए आराम दिया जाएगा। जस्सी के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए ऐसा कदम उठाया जाएगा। हालांकि तीसरे मैच से पहले जसप्रीत बुमराह का टीम से बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका हो सकता है। दरअसल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नजरिए से भारत के लिए आखिरी मुकाबला भी काफी अहम है। भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने के लिए आगामी 6 टेस्ट मैच में से 4 मुकाबले जीतने जरूरी हैं।

विज्ञापन

टीम मैनेजमेंट चाहता है कि बुमराह आगामी बॉर्डग गावस्कर ट्रॉफी से पहले खुद को तैयार करें। भारत के लिए आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए बुमराह का फिट रहना काफी जरूरी है

कैसा रहा है बुमराह का प्रदर्शन?

न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक खेले गए 2 मैच में जसप्रीत बुमराह खासा प्रभावित नहीं कर सके हैं। उन्होंने पहले मैच में 3 विकेट अपने नाम किए थे, जबकि दूसरे मैच में वह एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके। हालांकि इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज में उन्होंने 2 मैच में 11 विकेट झटके थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ