Jasprit Bumrah Last Ranji Match: टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया था। इस सीरीज में बुमराह ने सबसे ज्यादा 32 विकेट चटकाए थे। हालांकि सीरीज के आखिरी मैच में बुमराह इंजर्ड हो गए थे, जिसके बाद उनको मैच के बीच में से मैदान छोड़कर स्कैन के लिए बाहर जाना पड़ा था।
वहीं अब इंग्लैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज में भी बुमराह खेलते हुए नहीं दिखाएंगे। हालांकि उनकी इंजरी पर भी अभी तक कोई ताजा अपडेट सामने नहीं आया है। वहीं आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर जसप्रीत बुमराह ने आखिरी बार रणजी मैच कब और किस टीम के खिलाफ खेला था?
मुंबई के खिलाफ खेला था आखिरी रणजी मैच
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साल 2016 में गुजरात के लिए मुंबई के खिलाफ अपना आखिरी रणजी मैच खेला था। इस मैच में उनका प्रदर्शन काफी कमाल का रहा था। इस मैच में गेंदबाजी करते हुए बुमराह ने 6 विकेट चटकाए थे। जिसके चलते बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। बात अगर इस मैच की करें तो ये मैच ड्रॉ रहा था। इस मैच में गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रियांक पांचाल ने 232 रन की पारी खेली थी, तो वहीं मुंबई की तरफ से श्रेयस अय्यर ने 194 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: क्या इस खिलाड़ी के करियर पर लग गया ‘ग्रहण’, घरेलू क्रिकेट खेलकर भी नहीं मिला मौका
कब तक फिट हो सकते हैं बुमराह?
बुमराह की चोट को लेकर अभी क्लियर कुछ नहीं हुआ है। हालांकि इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया कि बुमराह मार्च के पहले सप्ताह तक फिट हो सकते हैं। जिसका मतलब साफ है कि तेज गेंदबाज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के कुछ मैच मिस कर सकते हैं, जो टीम इंडिया के लिए कहीं न कहीं बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल सिडनी टेस्ट के दौरान पीठ में ऐंठन के चलते बुमराह ने दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं की थी। अब बुमराह को रिहैब के लिए एनसीए जाना होगा, जहां उनको दो से तीन प्रैक्टिस मैच खेलने होंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: 2 खिलाड़ियों को टीम में नहीं मिला मौका, क्या चैंपियंस ट्रॉफी से भी होंगे नजरअंदाज?
संबंधित खबरें
IND vs WI: स्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों पर लगा भारी जुर्माना
57 secs agoIND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 मैच कब और कहां होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
36 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
56 mins agoIND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
2 hrs agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
3 hrs agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
4 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines